
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं चारूलता से किया विवाह
क्या है खबर?
काफी साधारण कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं चारूलता से आज विवाह कर लिया है।
केरला के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले और इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके सैमसन ने आज केरला के कोवालम के एक रिसार्ट में विवाह संपन्न किया।
शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम आज शाम को ही रखा गया है जिसमें उनके दोस्तों और साथी क्रिकेटरों के आने की पूरी संभावना है।
विवाह
विशेष विवाह अधिनियम के तहत किया विवाह
सैमसन ने सितंबर में ही चारूलता के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।
दोनों का विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ क्योंकि संजू ईसाई हैं तो वहीं चारूलता हिंदू हैं।
सैमसन ने शादी के बाद कहा कि विवाह के दौरान दोनों परिवारों से कुल मिलाकर 30 लोग मौजूद थे और यह काफी साधारण कार्यक्रम था।
इसके अलावा दोनों परिवारों का आशीर्वाद पाकर सैमसन और उनकी पत्नी काफी खुश थे।
इंस्टाग्राम पोस्ट
सैमसन की शादी के कुछ खूबसूरत लम्हें
जानकारी
कॉलेज से समय से ही एक दूसरे को जानते हैं
यह जोड़ा एक दूसरे को तिरुवनंतपुरम के मार इवानिओस कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के दिनों से ही जानता है। फिलहाल चारूलता स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। रणजी ट्रॉफी से छुट्टी मिलने की वजह से उनके लिए शादी करने का यह उपयुक्त समय था।
इंस्टाग्राम पोस्ट
जोड़े की कुछ और तस्वीरें
संघर्ष
भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं सैमसन
अगले हफ्ते पंजाब के खिलाफ शुरु हो मैच में सैमसन का केरला के लिए खेलना तय माना जा रहा है।
हालांकि 2015 से ही सैमसन नेशनल टीम में वापसी के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।
विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से छह पारियों में केवल 115 रन ही निकले हैं।
रणजी ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में केवल 198 रन बनाए हैं।
जानकारी
सैमसन का IPL करियर
संजू सैमसन ने IPL में अब तक 26.67 की औसत से 1867 रन बनाए हैं। जिसमें उनका एक शतक भी शामिल हैं। संजू फिलहाल राजस्थान रॉयल्स टीम में हैं। संजू पर दिल्ली ने 2016 में Rs 4.2 करोड़ की बोली लगाई थी।