NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / संजीव गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की, कहा- उनके जैसा लीडर नहीं देखा
    अगली खबर
    संजीव गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की, कहा- उनके जैसा लीडर नहीं देखा
    गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की (तस्वीर: एक्स/@Vidyadhar_R)

    संजीव गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की, कहा- उनके जैसा लीडर नहीं देखा

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 12, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल की तारीफ की है।

    बता दें कि IPL 2016 और 2017 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम के लिए खेलते थे और उस टीम के मालिक गोयनका थे।

    हालांकि, IPL 2017 में धोनी और गोयनका के बीच अनबन की खबरें आई थी। इसके बावजूद गोयनका ने अब पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ की है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

    बयान 

    मैंने धोनी जैसा लीडर नहीं देखा- गोयनका

    गोयनका ने टीआरएस पॉडकास्ट में कहा, "मैंने धोनी जैसा लीडर कभी नहीं देखा। यह दिलचस्प है कि आज भी वह खुद को कैसे नया रूप देते रहते हैं। आप पाथिराना को ही देख लीजिए। पता नहीं धोनी ने उन्हें कहां देखा और अब उन्हें एक खतरनाक मैच विनर के रूप में तैयार कर दिया है। वह जानते हैं कि अपने खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करना है और वह हमेशा सोचते रहते हैं।"

    बयान 

    गोयनका ने अपना व्यक्तिगत किस्सा भी सुनाया 

    गोयनका ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, "मेरा 11 साल का पोता है जो क्रिकेट का दीवाना है। मेरे घर में धोनी ने उसे 5-6 साल पहले क्रिकेट खेलना सिखाया था। वह लगातार धोनी से सवाल पूछता रहता था। धोनी ने उसके साथ आधे घंटे तक बातचीत की।"

    गोयनका ने धोनी की दीवानगी का जिक्र करते हुए कहा कि वह जब लखनऊ के खिलाफ खेलता है, तो पूरा स्टेडियम उसके समर्थन में पीले रंग से भर जाता है।

    कप्तानी 

    धोनी की जगह स्मिथ को बनाया गया था पुणे सुपरजाइंट्स का कप्तान 

    गोयनका की स्वामित्व वाली पुणे सुपरजाइंट्स प्रबंधन ने 2017 सीजन से पहले धोनी को कप्तानी पद से हटा दिया था।

    दरअसल, धोनी की अगुआई में टीम IPL 2016 में सातवें स्थान पर रही थी। इसके बाद स्टीव स्मिथ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

    उस समय तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि गोयनका तब धोनी की कप्तानी से खुश नहीं थे।

    IPL 2025 

    IPL 2025 में CSK से खेलेंगे धोनी 

    IPL 2025 की नीलामी से पहले धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया था। उन्हें CSK ने 4 करोड़ रुपये पर अपने साथ बरकरार रखा था।

    CSK की टीम 5 बार IPL की चैंपियन बनी है। उसने पहली बार 2010 में यह ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी वह चैंपियन बने थे।

    इन सभी सीजन में टीम के कप्तान धोनी ही रहे थे। अब IPL 2025 में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जोमैटो गोल्ड और स्विगी वन से ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स करना होगा 'रेन सरचार्ज' का भुगतान जोमैटो
    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' OTT पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज; जानिए कब करण जौहर
    इस सड़क पर हर महीने होती थीं कई मौतें, नितिन गडकरी ने बताया कैसे किया ठीक नितिन गडकरी
    IPL 2025: लीग मैचों के लिए उपलब्ध होंगे मुस्तफिजुर रहमान, DC के लिए अच्छी खबर IPL 2025

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? नाम हैं ये रिकार्ड्स  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    CSK बनाम RCB: महेंद्र सिंह धोनी IPL में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 नीलामी: एडम जैम्पा और राहुल चाहर पर इन टीमों ने खर्च किए करोड़ों रुपये  IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: अंगकृष रघुवंशी को KKR ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: अभिनव मनोहर को 3.20 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    एडिलेड टेस्ट: जीत की ओर अग्रसर हुई ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल, जानिए आलोचकों ने क्या कहा रोहित शर्मा
    एडिलेड टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन देख रवि शास्त्री को याद आए मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत ने पैसों के चक्कर में छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कोच ने बताया दिल्ली कैपिटल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025