NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी
    अगली खबर
    संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी
    संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष

    संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 21, 2023
    03:53 pm

    क्या है खबर?

    संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह लम्बे समय तक महासंघ पर राज करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।

    ऐसे में भारतीय कुश्ती में अप्रत्यक्ष तौर पर ही सही, एक बार फिर बृजभूषण का दबदबा बरकरार है।

    बता दें कि 21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए और इसके तुरंत बाद आए परिणाम में संजय के नाम पर मुहर लग गई।

    संजय

    संजय को मिले 47 में से 40 वोट 

    अध्यक्ष के लिए हुई वोटिंग में 47 में से कुल 40 वोट संजय को मिले जबकि 7 वोट अनीता श्योराण के पक्ष में गिरे।

    हालांकि, यह श्योराण के लिए पूरी तरह से नुकसान नहीं था क्योंकि उनके खेमे के प्रेम चंद लोचब महासचिव बने। उन्होंने इस पद पर हुए चुनाव में दर्शन लाल को 27-19 से हराया है।

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कार्तियान चुने गए।

    उपाध्यक्ष के रूप में जय प्रकाश, करतार सिंह, असित कुमार साहा और फोनी पर मुहर लगी।

    परिचय

    बृजभूषण सिंह के करीबी सहयोगी हैं संजय सिंह

    WFI के नए अध्यक्ष संजय को 'बबलू' नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं।

    साल 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी कमिटी में संयुक्त सचिव चुने गए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं।

    वह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। उन्हें बृजभूषण सिंह का करीबी सहयोगी भी माना जाता है।

    परिचय

    कौन हैं अध्यक्ष पद का चुनाव हारने वाली अनीता श्योराण?

    श्योराण पूर्व भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

    उनका लक्ष्य राष्ट्रीय कुश्ती संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनने का था, जो फिलहाल पूरा नहीं हो सका।

    उन्हें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगट जैसे प्रमुख पहलवानों का समर्थन प्राप्त था। बता दें कि इन पहलवानों ने ही बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया था।

    चुनाव

    चुनाव सम्पन्न होने से WFI की छवि में होगा सुधार

    कुश्ती की वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने अगस्त 2023 में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में विफल रहने के कारण WFI को निलंबित कर दिया था और भारत के पहलवानों ने पिछले कुछ महीनों में वैश्विक प्रतियोगिताओं में तटस्थ एथलीटों के रूप में प्रतिस्पर्धा की थी।

    आज सम्पन्न हुए चुनावों से WFI पर लगे प्रतिबंध को हटाने का रास्ता साफ होगा। बता दें कि अध्यक्ष सहित कुल 15 पदों पर चुनाव हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुश्ती
    बृजभूषण शरण सिंह
    भारतीय कुश्ती संघ

    ताज़ा खबरें

    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स

    कुश्ती

    विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास खेलकूद
    भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण बजरंग पूनिया
    अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप: 32 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास खेलकूद
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल राष्ट्रमंडल खेल

    बृजभूषण शरण सिंह

    पहलवानों के समर्थन में उतरे 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, जारी किया अहम बयान  विनेश फोगाट
    भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे ने किया पहलवानों का समर्थन, बोलीं- सरकार ने ठीक से संवाद नहीं किया भाजपा समाचार
    महापंचायत के बाद किसानों का सरकार को अल्टीमेटम- 9 जून तक करो बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार राकेश टिकैत
    बृजभूषण सिंह अब 11 जून को करनैलगंज में करेंगे रैली, अयोध्या में नहीं मिली थी अनुमति  दिल्ली पुलिस

    भारतीय कुश्ती संघ

    #NewsBytesExplainer: UWW के भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता समाप्त करने का क्या होगा असर? कुश्ती
    भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के लिए बजरंग, विनेश और साक्षी जिम्मेदार हैं- बृजभूषण शरण सिंह  बृजभूषण शरण सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025