बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: दूसरे वनडे में बवाल, विवादित तरीके से आउट होने पर भड़के सलमान आघा
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आघा रन आउट हो गए, जिसके बाद मैदान पर हलचल मच गई। वह हेलमेट को फेंकते हुए और विपक्षी टीम पर चिल्लाते हुए नजर आए। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें ऐसे रन आउट किया जो आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता। अब एक बार फिर खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई है।
मामला
क्या था पूरा मामला?
पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा खेलने का प्रयास किया। गेंद सलमान के पास जाकर रुकी और वह उस समय क्रीज से बाहर थे। सलमान ने खुद गेंद को उठाकर मेहदी को देने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही मेहदी ने गेंद को पकड़कर विकेट पर थ्रो कर दिया और रनआउट की अपील कर दी। सलमान काफी गुस्से में नजर आए। फैसला थर्ड अंपायर के पास गया, जहां वह आउट करार दिए गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पूरे घटना का वीडियो
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026