LOADING...
साहिबजादा फरहान टी-20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

साहिबजादा फरहान टी-20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

Feb 28, 2026
07:35 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, वह एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अपना 37वां रन बनाते ही ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। आइए फरहान के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आंकड़े 

फरहान ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा 

फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 6 पारियों में 320 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। कोहली ने 2014 के संस्करण में 6 मैच खेलते हुए 106.33 की औसत से 319 रन अपने नाम किए थे। विशेष रूप से, भारत उस संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से हारकर उपविजेता रहा था। इसके अलावा, कोहली कई टी-20 विश्व कप संस्करणों में 250+ रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

अन्य बल्लेबाज 

इन बल्लेबाजों ने भी एक संस्करण में 300+ रन बनाए 

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, पाकिस्तान के बाबर आजम, और श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी एक संस्करण में 300 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। दिलशान (2009) ने 7 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद और 144.74 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। बाबर ने 2021 में 60.60 की औसत से 303 रन अपने नाम किए थे। जयवर्धने ने 2010 में 6 मैचों में 159.78 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए थे।

Advertisement