NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी विशालकाय प्रतिमा, विश्व कप के दौरान होगा अनावरण 
    सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी विशालकाय प्रतिमा, विश्व कप के दौरान होगा अनावरण 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी विशालकाय प्रतिमा, विश्व कप के दौरान होगा अनावरण 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 28, 2023
    02:24 pm
    सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी विशालकाय प्रतिमा, विश्व कप के दौरान होगा अनावरण 
    सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से अलविदा कहे 2023 में 10 साल हो जाएंगे। उन्होंने आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने इस मौके पर एक बड़ा फैसला लिया है। वह स्टेडियम में तेंदुलकर की विशालकाय प्रतिमा लगाने जा रही है। इसका अनावरण 2023 वनडे विश्व कप के दौरान किया जाएगा। इसे MCA लाउंज के बाहर प्लेटफॉर्म पर लगाया जाएगा। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमा बनने पर तेंदुलकर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। इसी मैदान पर मैंने अपना पहला रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था। मेरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने से पहले कोच आचरेकर सर ने मुझे यहीं फटकार लगाई थी। इसके बाद मैंने केवल अपने क्रिकेट पर ध्यान दिया।" उन्होंने आगे कहा, "ये मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी बहुत खास यादें जुड़ी हैं। इस मैदान पर मेरी प्रतिमा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।"

    3/5

    भारत ने वानखेड़े स्टेडियम पर ही जीता था 2011 का विश्व कप

    तेंदुलकर इस साल 24 अप्रैल को 50 साल के हो जाएंगे। उनके नाम से स्टेडियम में एक स्टैंड है। पहली बार किसी खिलाड़ी की प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में लगाई जा रही है। तेंदुलकर ने 16 नवंबर, 2013 को क्रिकेट से संन्यास इसी मैदान पर लिया था। 2011 वनडे विश्व कप भी भारत ने इसी मैदान पर जीता था। तेंदुलकर भी टीम का हिस्सा थे। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनको कंधों पर बैठाकर पूरे स्टेडियम में घुमाया था।

    4/5

    MCA ने क्या कहा? 

    MCA के अध्यक्ष अमोल काले ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा। तेंदुलकर भी उस दौरान वहां मौजूद होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "तेंदुलकर जो क्रिकेट में योगदान दिया है उसे पूरी दुनिया जानती है। वह हमारे पूरे देश के लिए गौरव हैं और भारत रत्न हैं। हम उनके जन्मदिन पर एक छोटा सा तोहफा देना चाहते हैं।"

    5/5

    तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं ये ढेर सारे रिकॉर्ड्स 

    सचिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनके आस-पास कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है। 200 टेस्ट मैचों में उन्होंने 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा (34,357) रन और सबसे ज्यादा (100) शतक भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सचिन तेंदुलकर
    वानखेड़े स्टेडियम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर आज ही के दिन बने थे वनडे दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: तेंदुलकर-द्रविड़ के इस विशेष क्लब में जगह बनाने पर होंगी चेतेश्वर पुजारा की नजरें  चेतेश्वर पुजारा
    कौन हैं रेत पर क्रिकेट खेलने वाली वायरल लड़की मूमल मेहर? अशोक गहलोत ने की मुलाकात अशोक गहलोत
    विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 पारियां खेलने वाले दूसरे भारतीय विराट कोहली

    वानखेड़े स्टेडियम

    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  IPL 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    3 साल से टेस्ट में खामोश है कोहली और पुजारा का बल्ला, जानिए दोनों के आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 4 बार फॉलोऑन खेलकर टीमों ने जीते मुकाबले, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कई मायनों में खास है इंदौर का होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, जानिए दिलचस्प बातें  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    ऋषभ पंत को भारतीय टीम में लौटने में कितना समय लगेगा? सौरव गांगुली ने दिया जवाब ऋषभ पंत

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  हैरी ब्रूक
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: मेगन शट्ट ने हरमनप्रीत कौर पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला  हरमनप्रीत कौर
    WPL: बेथ मूनी को मिली गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी, स्नेह राणा बनीं उपकप्तान विमेंस प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023