Loading...
सचिन तेंदुलकर ने की जो रूट की तारीफ, बोले- मुझे पता था बड़ा नाम कमाएंगे
तेंदुलकर ने की जो रूट की तारीफ

सचिन तेंदुलकर ने की जो रूट की तारीफ, बोले- मुझे पता था बड़ा नाम कमाएंगे

Nov 05, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस विश्व रिकॉर्ड का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। 35 साल के रूट ने पिछले कुछ सालों में निरंतर रन बनाए हैं। इस बीच तेंदुलकर ने कहा है कि उन्हें रूट के बड़ा खिलाड़ी बनने को लेकर कोई संदेह नहीं था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

तेंदुलकर ने की रूट की तारीफ  

रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान भारत के पूर्व कप्तान से रूट के उनके रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश के बारे में पूछा गया।

तेंदुलकर ने इंग्लिश बल्लेबाज की जमकर तारीफ की।

सवाल का जवाब देते हुए तेंदुलकर ने कहा, 'मैंने हमेशा उन्हें बहुत ऊंचा दर्जा दिया है। उनके पहले टेस्ट मैच में ही मुझे साफ दिख गया था कि वे आगे चलकर बहुत बड़ा नाम कमाएंगे।'

डेब्यू 

रूट ने भारत के खिलाफ किया था अपना टेस्ट डेब्यू 

रूट ने 2012 में भारतीय टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। नागपुर में खेले गए मैच में उन्होंने अपनी पहली पारी में 73 रन बनाए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में वह 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

आखिरकार वो मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

दिलचस्प रूप से उस मैच में तेंदुलकर भी खेल रहे थे। भारतीय दिग्गज ने अपनी इकलौती पारी में 2 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

रूट 

बेमिसाल रहा है रूट का टेस्ट करियर 

रूट का टेस्ट क्रिकेट करियर बेमिसाल रहा है।

उन्होंने अब तक 169 टेस्ट खेले हैं और इसकी 309 पारियों में लगभग 50 की उम्दा औसत के साथ 14,278 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 41 शतक और 69 अर्धशतक निकले हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

तेंदुलकर से कितने पीछे हैं रूट?

टेस्ट क्रिकेट में तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

बता दें कि पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपने बेमिसाल करियर में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए थे।

तेंदुलकर के मुकाबले रूट फिलहाल 1,643 रन से पीछे हैं।

रूट ने साल 2025 में 18 पारियों में 50.31 की औसत से 805 रन बनाए थे। उन्होंने इस साल अब तक 13 पारियों में 41.75 की औसत से 501 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT