Loading...
SA20 लीग की बड़ी सफलता, दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में दिया 3,410 करोड़ रुपये का योगदान
SA20 लीग ने दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में दिया 3,410 करोड़ रुपये का योगदान

SA20 लीग की बड़ी सफलता, दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में दिया 3,410 करोड़ रुपये का योगदान

Aug 25, 2026
07:51 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट की दुनिया में दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग ने सफलता की एक नई कहानी लिखी है। टूर्नामेंट के चौथे सीजन ने देश की अर्थव्यवस्था यानी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 46 करोड़ डॉलर (लगभग 3,410 करोड़ रुपये) का योगदान दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस लीग के आर्थिक प्रभाव में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि यह लीग न केवल मनोरंजन बल्कि देश के विकास का भी बड़ा जरिया है।

सफलता

SA20 लीग से रोजगार और घरेलू आय में भी हुई बढ़ोतरी

इस लीग के माध्यम से पूरे दक्षिण अफ्रीका में 9,470 सालाना नौकरियां पैदा हुईं या उन्हें सहारा मिला। यह आंकड़ा पिछले सीजन के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह लीग का पीछले सीजन में घरेलू आय में योगदान 8.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर इस बार 10.6 करोड़ डॉलर (लगभग 890 करोड़ रुपये) हो गया है।

मैच देखने आए दर्शकों और प्रत्यक्ष खर्च का आंकड़ा 13.7 करोड़ डॉलर (लगभग 1,150 करोड़ रुपये) तक जा पहुंचा है।

कल्याण

सामाजिक कल्याण और समुदाय के लिए कार्य

इस बार स्टेडियमों में मैच देखने आने वाले प्रशंसकों की संख्या में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस लीग ने आर्थिक लाभ के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है।

लीग ने अपने सामाजिक कल्याण भागीदार 'लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन' के लिए 31,200 डॉलर (लगभग 26 लाख रुपये) जुटाए।

इसी तरह 400 से अधिक वंचित और युवा बच्चों को स्टेडियम में मुफ्त में लाइव मैच देखने का अवसर भी दिया गया।

ADVERTISEMENT

इतिहास

लीग इतिहास के विजेता और पिछला चैंपियन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) इस लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीम है, जिसने 2023, 2024 और 2026 का खिताब जीता है।

साल 2025 में MI केपटाउन ने अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी।

SEC ने 2026 के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया था।

SA20 का 5वां सीजन 17 जनवरी, 2027 से शुरू होगा। उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन SEC और उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में होगा।

इसी तरह फाइनल मुकाबला 21 फरवरी को केपटाउन में होगा।

ADVERTISEMENT