Loading...
नाइट राइडर्स ग्रुप में फिर से लौटे रयान टेन डोशेट, मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नाइट राइडर्स ग्रुप में फिर से लौटे रयान टेन डोशेट (तस्वीर: एक्स/_raja_kumar)

नाइट राइडर्स ग्रुप में फिर से लौटे रयान टेन डोशेट, मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Jul 29, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट 'नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स' में 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' के तौर पर लौट आए हैं। इस भूमिका में वह इस फ्रेंचाइजी की दुनिया भर की सभी टीमों के लिए क्रिकेट स्ट्रैटेजी की देखरेख करेंगे। डोशेट इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ काम कर रहे थे। BCCI के साथ उनका 2 साल का कार्यकाल समाप्त हुआ, जिसे उन्होंने आगे नहीं बढ़ाया। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जिम्मेदारी 

डोशेट का टीम में लौटना 

टेन डोशेट कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबूधाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच के तौर पर काम करेंगे।

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें टेंडो (डोशेट) का नाइट राइडर्स परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। फ्रेंचाइजी व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अनुभव की वजह से वह इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं।"

कार्यकाल 

ऐसा रहा टेन डोशेट का कार्यकाल

डोशेट 2024 तक KKR के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे थे।

इस दौरान गंभीर के मेंटर और चंद्रकांत पंडित के मुख्य कोच रहते KKR ने एक खिताब भी जीता था।

उनके सहायक कोच रहते भारत ने 2025 एशिया कप जीता और 2026 पुरुष टी-20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा था।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। भारत ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारा और न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सीरीज गंवाई थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT