Page Loader
रुतुराज गायकवाड़ वनडे में सिर्फ 19.16 की औसत से बना रहे हैं रन, जानिए उनके आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ ने वनडे में बनाए हैं 115 रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रुतुराज गायकवाड़ वनडे में सिर्फ 19.16 की औसत से बना रहे हैं रन, जानिए उनके आंकड़े

Dec 20, 2023
06:43 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में भारतीय सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने पहले मुकाबले में 10 गेंदों पर 5 और दूसरे मैच में 2 गेंदों पर 4 रन बनाए। वनडे में उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं।

प्रदर्शन

वनडे में गायकवाड़ के आंकड़े

गायकवाड़ ने 6 अक्टूबर, 2022 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लखनऊ में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 6 मुकाबलों में सिर्फ 1 अर्धशतक की बदौलत 115 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 19.16 की और स्ट्राइक रेट 73.24 की रही है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 71 रन है। उन्होंने अपने करियर के 6 वनडे में 19, 8, 71, 8, 5 और 4 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

लिस्ट-A में गायकवाड़ के आंकड़े

लिस्ट-A में गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 77 मैच में 4,130 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 58.16 की और स्ट्राइक रेट 100.56 की है। इस प्रारूप में उन्होंने 17 अर्धशतक और 15 शतक लगाए हैं। लिस्ट-A में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 220 रन है। इसके अलावा 122 टी-20 में गायकवाड़ ने 38.42 की औसत 138.89 की स्ट्राइक रेट से 4,035 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं।