Page Loader
#KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया

#KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया

लेखन Neeraj Pandey
Apr 28, 2019
11:45 pm

क्या है खबर?

IPL 2019 के 47वें मुकाबले में KKR ने MI को 34 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने आंद्रे रसेल (80), शुभमन गिल (74) और क्रिस लिन (50) की बदौलत 232 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी MI के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 58 रनों पर चार विकेट गंवा दिए। हार्दिक पंड्या (91) ने MI को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

जानकारी

कार्तिक ने पूरे किए विकेटकीपर के तौर पर 100 IPL कैच

दिनेश कार्तिक IPL में विकेटकीपर के रूप में काफी सफल रहे हैं। एविन लेविस का कैच पकड़ते ही कार्तिक ने IPL में विकेटकीपर के रूप में 100 कैच पूरे कर लिए। इसके अलावा कार्तिक ने IPL में 100 छक्के भी पूरे किए।

शुभमन गिल

शुभमन गिल ने बनाया IPL का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

ओपनिंग करते हुए शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आज गिल ने 45 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। गिल का IPL में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर हो गया है। इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ ओपनिंग करते हुए गिल ने 65 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन 12 मैचों में गिल 222 रन बना चुके हैं जिसमें से 141 रन उन्होंने केवल दो बार ओपनिंग करते हुए बनाए हैं।

आंद्रे रसेल

एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रसेल

आंद्रे रसेल का बल्ला आग उगल रहा है और आज उनके चपेट में मुंबई के गेंदबाज आए। रसेल ने 40 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली और आठ छक्के तथा चार चौके लगाए। इस सीजन रसेल 51 छक्के लगा चुके हैं और एक सीजन में 50 से ज़्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। एक सीजन में सबसे ज़्यादा 59 छक्के गेल ने लगाए हैं।

जानकारी

रोहित शर्मा ने पूरे किए कप्तान के तौर पर मुंबई के लिए 100 मैच

रोहित शर्मा ने IPL में मुंबई के कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला KKR के खिलाफ खेला था और आज 100वां मुकाबला भी KKR के खिलाफ ही खेला। एमएस धोेनी, गौतम गंभीर और विराट कोहली 100 से ज़्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।

IPL

मात्र तीसरी बार एक पारी में ही लगे तीन अर्धशतक

KKR के लिए क्रिस लिन (54), शुभमन गिल (76) और आंद्रे रसेल (80) ने अर्धशतक लगाए और IPL इतिहास में तीसरी बार एक ही पारी में तीन अर्धशतक लगे। पहली बार ऐसा 2012 में हुआ था जब महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन और वीरेन्द्र सहवाग ने मुंबई के ही खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। 2017 में डेविड वार्नर, शिखर धवन और केन विलियमसन ने KXIP के खिलाफ SRH के लिए यह कारनामा किया था।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने जड़ा इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

हार्दिक पंड्या ने धुंआधार पारी खेलते हुए मात्र 17 गेंदों नें अपना पचासा पूूरा किया। इस सीजन यह किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक हो गया है और उन्होंने रिषभ पंत (18 गेंद) को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई के लिए IPL में केरान पोलार्ड और ईशान किशन पहले ही 17 गेंदों में पचासा लगा चुके हैं। पंड्या ने 34 गेंदों नें 91 रनों की पारी खेली जिसमें नौ छक्के और चार चौके लगाए।