NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    सैम कर्रन ने मैच में कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 16, 2024
    08:11 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 65वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान सैम कर्रन ने शानदार कप्तानी पारी (63*) खेलते हुए अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई।

    कर्रन का यह IPL करियर का 5वां अर्धशतक रहा। उन्होंने एक छोर संभालकर खेला और आखिरी तक डटे रहे। गेंदबाजी में भी इस खिलाड़ी ने 2 विकेट झटके।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही कर्रन की पारी और साझेदारी?

    PBKS ने जब 36 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब कर्रन क्रीज पर आए। उन्होंने RR की कसी हुई गेंदबाजी के सामने समझदारी से बल्लेबाजी की।

    उन्होंने अपने IPL करियर का 5वां अर्धशतक 38 गेंदों में पूरा किया। यह मौजूदा संस्करण में उनके बल्ले से निकलने वाली दूसरी अर्धशतकीय पारी रही।

    वह 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बीच उन्होंने जितेश शर्मा के साथ मिलकर 63 रन की साझेदारी भी की।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में कैसा रहा है कर्रन का प्रदर्शन?

    कर्रन ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं और 2 बार नाबाद रहते हुए 27 की औसत और 123.29 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन है।

    पिछले सीजन भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी और 14 मैच में 3 बार नाबाद रहते हुए 27.60 की औसत से 276 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा था।

    रिकॉर्ड

    ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने कर्रन

    कर्रन IPL के इतिहास में अर्धशतक जमाने के साथ 2 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने किया था।

    उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ साल 2011 में 66* रन बनाए थे और गेंदबाजी में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। कर्रन ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

    युवराज का यह शानदार प्रदर्शन पुणे वॉरियर्स के लिए आया था।

    करियर

    कैसा रहा है कर्रन का IPL करियर?

    कर्रन ने साल 2019 में RR के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 59 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 48 पारियों में करीब 25 की औसत और 136.48 की स्ट्राइक रेट से 883 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 63 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक जड़े हैं।

    इसी तरह वह गेंदबाजी में 58 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैम कर्रन
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    सैम कर्रन

    IPL 2019 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन खिलाड़ियों ने कीमत और उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020 नीलामी: रिलीज किए गए इन पांच खिलाड़ियों के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां क्रिस लिन
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR ने MI को हराकर कटाया प्लेऑफ का टिकट, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL में GT और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: CSK बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी टेस्ट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े युजवेंद्र चहल
    DC बनाम RR: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम RR: संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2024 का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन
    IPL 2024: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025