NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    RCB ने इस सीजन में जीता अपना छठा मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 12, 2024
    11:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की है।

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/9 का स्कोर बनाया। जवाब में DC की टीम 140 पर ही सिमट गई।

    RCB की यह लगातार 5वीं जीत है, जिसके चलते वह प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    RCB से शीर्षक्रम में विराट कोहली (27) और विल जैक्स (41) ने अच्छी पारी खेली।

    इसके बाद मध्यक्रम में रजत पाटीदार (52) और कैमरून ग्रीन (32*) ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। DC से रसिख सलाम और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

    जवाब में DC ने 30 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाई होप (29) और अक्षर पटेल (57) ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    पाटीदार

    रजत पाटीदार ने इस संस्करण में लगाया अपना 5वां अर्धशतक 

    RCB ने जब 36 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब पाटीदार क्रीज पर आए।

    पाटीदार ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम से दबाव हटाने का प्रयास किया।

    उन्होंने केवल 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और जैक्स (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 88 रन की साझेदारी निभाई।

    पाटीदार 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। यह मौजूदा संस्करण में उनका 5वां अर्धशतक रहा।

    जानकारी

    दिनेश कार्तिक ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वह IPL इतिहास में सर्वाधिक 18 बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (17) और रोहित शर्मा (17) को पीछे छोड़ा है।

    फाफ डु प्लेसिस 

    फाफ डु प्लेसिस ने पूरे किए अपने 4,500 रन 

    फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच उन्होंने अपने 4,500 रन पूरे किए।

    वह IPL में इस आंकड़े को छूने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। RCB के मौजूदा कप्तान ने अब तक 143 मैचों में 36.00 की औसत और 136.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,500 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 36 अर्धशतक लगाए हैं।

    कोहली

    IPL में 250 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने कोहली 

    कोहली IPL में 250 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केवल महेंद्र सिंह धोनी (263), रोहित (256) और दिनेश कार्तिक (255) से पीछे हैं।

    विशेष रूप से कोहली IPL के उद्घाटन सत्र (2008) के बाद से केवल एक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं।

    कोहली ने अपने बेमिसाल करियर में 38.65 की औसत और 131.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,924 रन बनाए हैं।

    अक्षर

    अक्षर पटेल ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    DC ने जब 30 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया, तब अक्षर क्रीज पर आए।

    उन्होंने टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया और 30 गेंदों में अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।

    वह 37 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

    जानकारी

    यश दयाल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकट चटकाए। यह उनका IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 3.1 ओवर में केवल 20 रन खर्च करते हुए अभिषेक पोरेल (2), अक्षर (57) और कुलदीप यादव (6) के विकेट चटकाए।

    अंक तालिका

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    RCB ने 13 मैचों के बाद 6 जीत दर्ज की है। डु प्लेसिस की कप्तानी में RCB अब 12 अंको (+0.387) के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

    अपनी 7वीं हार के साथ ही DC की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है। DC ने अब तक 6 मैच जीते हैं और फिलहाल तालिका में छठे स्थान पर हैं।

    KKR की टीम 9 जीत दर्ज करने के साथ ही शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    दिल्ली कैपिटल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: SRH बनाम RCB के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली और रजत पाटीदार ने SRH के खिलाफ लगाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रजत पाटीदार
    जयदेव उनादकट ने अपने 100वें IPL मैच में लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जयदेव उनादकट
    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: DC के खिलाफ शानदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम GT की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: अक्षर पटेल ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: विराट कोहली का PBKS के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स
    केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में 7,500 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    SRH बनाम LSG: आयुष बदोनी ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024

    IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में GT और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में की गई सबसे तेज शतकीय साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025