Page Loader
IPL 2024 नीलामी: रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा
रोवमैन पॉवेल की कप्तानी का फायदा भी फ्रेंचाइजी को हो सकता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 नीलामी: रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
01:23 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा है। 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए टीम ने 7.40 करोड़ रुपये दिए हैं। पॉवेल इस समय कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। वह टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के कप्तान भी हैं। उन्हें IPL में खेलने का अच्छा अनुभव है। ऐसे में टीम को काफी फायदा होगा।

करियर

कैसा रहा है पॉवेल का IPL करियर?

पॉवेल ने IPL करियर में 17 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.77 की औसत और 146.02 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है। साल 2023 के सीजन में पॉवेल को सिर्फ 3 मैच खेलने को मिले थे। इस दौरान उन्होंने 77.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 7 रन बनाए थे। साल 2022 के सीजन में उन्होंने 14 मैच में 250 रन बनाए थे।

टी-20

कैसा रहा है पॉवेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

पॉवेल ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2017 में खेला था। उन्होंने अब तक 66 मुकाबले खेले हैं। इसकी 56 पारियों में उन्होंने 143.26 की स्ट्राइक रेट से 1,202 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन रहा है। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 184 मैच की 167 पारियों में 25.33 की औसत और 139.50 की स्ट्राइक रेट से 3,369 रन बनाए हैं।