NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोनाल्डो बने दशक के बेस्ट यूरोपियन फुटबॉलर, CONMEBOL से मेसी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ
    खेलकूद

    रोनाल्डो बने दशक के बेस्ट यूरोपियन फुटबॉलर, CONMEBOL से मेसी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ

    रोनाल्डो बने दशक के बेस्ट यूरोपियन फुटबॉलर, CONMEBOL से मेसी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 06, 2021, 10:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोनाल्डो बने दशक के बेस्ट यूरोपियन फुटबॉलर, CONMEBOL से मेसी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ

    वर्तमान समय में दुनिया के दो बेस्ट फुटबॉलर्स क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी लगातार कोई न कोई उपलब्धि हासिल करते रहते हैं। अब रोनाल्डो को यूरोप के दशक के टॉप-3 फुटबॉलर्स में से एक चुना गया है। दूसरी ओर मेसी को CONMEBOL से दशक का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। CONMEBOL दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल देशों का संघ है जिसमें अर्जेंटीना और ब्राजील जैसी दिग्गज टीमें खेलती नजर आती हैं।

    यूरोप से इन्हें चुना गया दशक का बेस्ट खिलाड़ी

    इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिक्स (IFFHS) ने दोनों खिलाड़ियों को उनके-उनके क्षेत्र से बेस्ट खिलाड़ी चुना है। यूरोप से दशक के तीन बेस्ट खिलाड़ियों में रोनाल्डो के पूर्व साथी खिलाड़ी और रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस भी शामिल हैं। इसके अलावा बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर मैनुएल नोएर ने भी यूरोप से टॉप-3 में जगह बनाई है। ये सभी खिलाड़ी 2011-2020 के बीच यूरोप के टॉप-3 खिलाड़ी चुने गए हैं।

    साउथ अमेरिका ने इन्हें चुना गया टॉप-3

    साउथ अमेरिका से मेसी को दशक का बेस्ट फुटबॉलर चुना गया है। मेसी के साथ टॉप-3 में उनके दो पूर्व साथी खिलाड़ियों नेमार और दानी अलावेस ने जगह बनाई। इस लिस्ट में नेमार को दूसरे और अलावेस को तीसरे स्थान पर रखा गया है। ये दोनो खिलाड़ी ब्राजील के लिए खेलते हैं। दोनों ही खिलाड़ी मेसी के साथ FC बार्सिलोना में खेलते दिख चुके हैं। अलावेस का करियर खिताबों से भरा रहा है।

    ऐसा रहा है रोनाल्डो का करियर

    36 वर्षीय रोनाल्डो ने अब 875 मैचों में 660 क्लब करियर गोल दागे हैं। अब तक रोनाल्डो चार क्लबों के लिए खेल चुके हैं। पुर्तगाल के साथ यूरो चैंपियनशिप और UEFA नेशंस लीग जीत चुके रोनाल्डो अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए खेले 170 मैचों में 102 गोल दागे हैं। क्लब लेवल पर रोनाल्डो ने 29 खिताब जीते हैं। उन्होंने पांच बार UEFA चैंपियन्स लीग जीता है।

    ला-लीगा में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं मेसी

    पिछले साल दिसंबर में 33 वर्षीय मेसी ने एक क्लब के लिए सबसे अधिक 643 गोल के पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। मेसी ने सबसे अधिक छह बार बैलन डे ऑर अवार्ड हासिल किया है। बार्सिलोना के लिए मेसी ने 503 ला-लीगा मुकाबलों में 456 गोल दागे हैं। वह ला-लीगा में 400 या उससे अधिक गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। क्लब करियर में मेसी 32 खिताब जीत चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी
    UEFA

    फुटबॉल समाचार

    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लगभग 50 अरब रूपये का है मेसी का बार्सिलोना के साथ वर्तमान करार- रिपोर्ट लियोनल मेसी
    विश्व के सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाए ये रिकॉर्ड्स रियल मैड्रिड

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    ग्लोब शॉकर अवार्ड्स में शताब्दी के बेस्ट फुटबॉलर चुने गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियल मैड्रिड
    मेसी-रोनाल्डो को पछाड़कर फीफा 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' बने लेवांडोव्स्की फुटबॉल समाचार
    फीफा 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए शॉर्टलिस्ट हुए मेसी, रोनाल्डो और लेवांडोव्स्की फुटबॉल समाचार
    रोनाल्डो ने पूरे किए 650 क्लब गोल्स, जानिए उनके द्वारा बनाए गए अन्य रिकॉर्ड्स फुटबॉल समाचार

    लियोनल मेसी

    क्लब करियर के पहले रेड कार्ड के बाद मेसी पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध फुटबॉल समाचार
    बिल्बाओ ने जीता स्पैनिश सुपर कप, मेसी को मिला क्लब करियर का पहला रेड कार्ड फुटबॉल समाचार
    मेसी बने एक क्लब के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी, पेले से आगे निकले फुटबॉल समाचार
    मेसी ने की पेले के एक क्लब के लिए सबसे अधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी फुटबॉल समाचार

    UEFA

    मैनचेस्टर सिटी के अलावा इन क्लबों पर भी लग चुका है यूरोपियन बैन मैनचेस्टर सिटी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023