NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व के सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    विश्व के सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    विश्व के सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 21, 2021
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    इटैलियन सुपर कप के फाइनल में नापोली के खिलाफ गोल दागकर उन्होंने खुद को सबसे अधिक गोल दागने वाला खिलाड़ी बनाया है।

    उन्होंने जोसेफ बिस्कन द्वारा क्लब और देश के लिए मिलाकर किए गए 759 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

    गोल

    इस तरह रोनाल्डो ने लगाए हैं 760 गोल

    रोनाल्डो ने अपने क्लब करियर में 872 मैचों में 658 गोल दागे हैं।

    उन्होंने स्पोर्टिंग सीपी के लिए पांच, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, रियल मैड्रिड के लिए 450 और युवेंट्स के लिए 85 गोल दागे हैं।

    रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर में 102 गोल दागे हैं।

    अपने करियर में रोनाल्डो ने दाएं पैर से 488, बाएं पैर से 139, सिर से 131 और दो शरीर के अन्य हिस्सों से दागे हैं।

    रिकॉर्ड्स

    रोनाल्डो ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    Opta के मुताबिक रोनाल्डो ने युवेंटस के लिए सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 32 अपिएरेंस में 32 गोल दागे हैं।

    युवेंटस के लिए 85 गोल दाग चुके रोनाल्डो ने इस सीजन 20 गोल दागे हैं।

    क्लब फुटबॉल में वह लगातार 15वें सीजन 20 या उससे अधिक गोल दाग चुके हैं।

    इसके साथ ही वह युवेंटस के लिए 85 या उससे अधिक गोल दागने वाले 16वें खिलाड़ी बने हैं।

    जानकारी

    2013 था रोनाल्डो का बेस्ट स्कोरिंग सीजन

    Sky Sports के मुताबिक रोनाल्डो के लिए सबसे बेहतरीन साल 2013 था जब उन्होंने 69 गोल दागे थे। उन्होंने 2012 में 63 और 2014 में 61 गोल दागे थे। इसके अलावा उन्होंने चार सीजन में 50 या उससे अधिक गोल दागे हैं।

    बड़ी प्रतियोगिता

    बड़ी प्रतियोगिताओं में रोनाल्डो द्वारा दागे गए गोल

    रोनाल्डो ने ला-लीगा में 311 गोल दागे हैं। वह चैंपियन्स लीग में सबसे अधिक 134 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    यूनाइटेड के पूर्व स्टार ने प्रीमियर लीग में 84, FA कप में 13 और सेरी-ए में 67 गोल दागे हैं।

    उन्होंने क्वालीफायर्स मैचों समेत फीफा विश्व कप में भी 37 गोल दागे हैं।

    वह क्वालीफायर्स मैचों समेत यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे अधिक 40 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियल मैड्रिड
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    रियल मैड्रिड

    अदालत में पेश हुए रोनाल्डो, लगभग Rs 1.5 अरब का जुर्माना भरने को हुए तैयार क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    #HappyBirthdayRobben: नीदरलैंड और बायर्न म्यूनिख के महान खिलाड़ी रॉबेन के करियर पर एक नजर चेल्सी FC
    अपनी शर्तें पूरी होने पर ही रियल मैड्रिड जाएंगे नेमार, जानिए क्या हैं शर्तें नेमार
    #HappyBirthdayMourinho: आखिर कैसे मोरीनियो बने ट्रांसलेटर से दुनिया के बेस्ट फुटबॉल मैनेजर्स में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड

    फुटबॉल समाचार

    बैलन डे ऑर: 1956 के बाद से इस साल पहली बार नहीं दिया जाएगा अवार्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    चैंपियन्स लीग: बायर्न ने 8-2 के अंतर से बार्सिलोना को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह बायर्न म्यूनिख
    इंटर मिलान को 3-2 से हराकर सेविया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता यूरोपा लीग खिताब यूरोपा लीग
    आखिर बार्सिलोना क्यों छोड़ना चाहते हैं मेसी? जानिए कुछ अहम कारण लियोनल मेसी

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    रोनाल्डो और वान डाइक को पछाड़ते हुए 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' बने लियोनल मेसी लिवरपूल FC
    फीफा वर्ल्ड इलेवन की घोषणा, मेसी-रोनाल्डो लगातार 13वीं बार शामिल, इन खिलाड़ियों को मिली जगह लियोनल मेसी
    फीफा मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड: रोनाल्डो ने कभी नहीं दिया मेसी को वोट FIFA
    बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं रोनाल्डो, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा संकेत खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025