Page Loader
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का हुआ खेल, रोहित का शानदार शतक

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का हुआ खेल, रोहित का शानदार शतक

Oct 02, 2019
03:47 pm

क्या है खबर?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने अपनी क्लास का परिचय देते हुए शानदार शतक लगाया। हालांकि, खराब रौशनी और बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। भारत ने पहले दिन बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। आइये जानते हैं कि रोहित और मयंक ने अपने नाम कौन-कौन से रिकॉर्ड किए।

पहला टेस्ट

रोहित ने दिलाई भारत को शानदार शुरुआत

रोहित (115) और मयंक अग्रवाल (84) ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने लंच से पहले भारत का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया था। अपनी शतकीय पारी में रोहित 10 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दशक के रोहित पहले भारतीय ओपनर हैं, जिन्होंने टेस्ट में बिना शतक लगाए ही चार छक्के लगा दिए। रोहित ने अपने डेब्यू मैच में भी शतक लगाया था, वहीं बतौर ओपनर अपने डेब्यू मैच में भी रोहित ने शतक लगाया।

बतौर ओपनर पहला मैच

बतौर ओपनर अपने पहले मैच शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित बतौर ओपनर अपने पहले मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित से पहले केएल राहुल, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ यह कारनामा कर चुके हैं। धवन ने 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, केएल राहुल ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पृथ्वी शॉ ने 2018-19 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। गौरतलब है कि चारों ही सलामी बल्लेबाज़ों ने घर में खेलते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया है।

रिकॉर्ड

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने रोहित शर्मा

टेस्ट में बतौर ओपनर अपना पहला शतक पूरा करने के साथ ही रोहित के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित शर्मा का घर में खेलते हुए यह लगातार छठा 50 से ज्यादा का स्कोर है। इस तरह वह घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

मयंक अग्रवाल

इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल का भी भारत में यह पहला टेस्ट मैच है, उन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेला था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में घर में और विदेश में खेलते हुए पहले मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले मयंक सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मयंक से पहले भारत के लिए रूसी मोदी, सुरिंदर अमरनाथ, अरुण लाल, सौरव गांगुली, हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना यह कारनामा कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

11 साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई 200 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी

जानकारी

पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का हुआ खेल

खराब रौशनी और बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का ही खेल हो सका। भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर बिना किसी नुक्सान के 202 रन बना लिए हैं। रोहित 115 और मयंक 84 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।