NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने इस सीरीज में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने इस सीरीज में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा ने खेली बेहतरीन पारी (तस्वीर:एक्स/@ICC)

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने इस सीरीज में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 08, 2024
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के 5वें धर्मशाला टेस्ट की अपनी पहली पारी में बेहतरीन शतक (103) लगाया है।

    ये भारतीय सलामी बल्लेबाज के टेस्ट करियर का 12वां और इस सीरीज में दूसरा शतक है।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

    बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी महज 218 रन पर सिमट गई थी।

    पारी

    रोहित ने की 2 शतकीय साझेदारी

    मैच के पहले दिन के आखिरी सत्र में रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। वह स्टम्प्स तक 52 रन बनाकर नाबाद थे।

    दूसरे दिन पहले सत्र में रोहित ने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 104 और शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 171 रन जोड़े।

    वह पारी में 162 गेंदों में 103 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।

    प्रदर्शन

    मौजूदा सीरीज में रोहित का प्रदर्शन 

    रोहित ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था।

    इस मैच से पहले सीरीज में उनके स्कोर 2, 55, 131, 19, 14, 13, 24 और 39 रन रहे हैं।

    वह इस 5 मैचों की सीरीज में अब तक 400 रन अपने नाम कर चुके हैं। मौजूदा सीरीज में उनसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सिर्फ जायसवाल और गिल ही हैं।

    बनाम इंग्लैंड

    इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    रोहित को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है।

    उन्होंने इंग्लिश टीम के विरुद्ध अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 26 पारियों में 47.79 की औसत के साथ 1,147 रन अपने नाम किए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं।

    इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 161 रन रहा है।

    दिलचस्प रूप से इंग्लैंड इकलौता ऐसा देश है, जिसके खिलाफ रोहित ने 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने में सफलता हासिल की है।

    आंकड़े 

    शानदार रहा है रोहित का टेस्ट करियर 

    रोहित ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अब तक 59 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 101 पारियों में 45.46 की औसत के साथ 4,137 रन बना लिए हैं, जिसमें 12 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।

    इस प्रारूप में 212 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। बता दें कि उन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    अपने प्रथम श्रेणी करियर में रोहित अब तक 9,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    सलामी बल्लेबाज

    रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज लगाया अपना 43वां अंतरराष्ट्रीय शतक

    रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में (सभी प्रारूपों को मिलाकर) अपना 43वां शतक लगाया है।

    वह तीसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल (42) को पीछे छोड़ा है।

    सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (49) और पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (43) ने लगाए हुए हैं।

    रिकॉर्ड्स

    रोहित ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    यह 2021 के बाद से रोहित के बल्ले से निकलने वाला छठा शतक रहा। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया।

    वह अब इंग्लिश टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी की है।

    यह रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 48वां शतक है। उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी की है। उनसे ज्यादा शतक वाले भारतीय सिर्फ तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (80) हैं।

    जानकारी

    रोहित ने जड़ा WTC में 9वां शतक

    रोहित ने यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9वां शतक जड़ा है। वह भारत की ओर से WTC में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में गिल, विराट कोहली और मयंक अग्रवाल 4-4 शतक के साथ दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।

    भारत

    धर्मशाला टेस्ट में भारत ने हासिल की बढ़त

    रोहित के अलावा गिल ने भी शतक लगाया और भारत ने दूसरे दिन के भोजनकाल के बाद तक 3 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए हैं।

    इस समय देवदत्त पडिक्कल 13 और सरफराज खान 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

    भारत की बढ़त फिलहाल 77 रन की हो गई है। भारत से आउट होने वाले बल्लेबाज जायसवाल, रोहित और गिल हैं।

    बता दें कि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व कप में भारत को होगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जरूरत- रवि बोपारा  विराट कोहली
    भारत ने दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीती कोई टेस्ट सीरीज, रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज को लेकर रोहित शर्मा बोले- हमारे पास इतिहास रचने का मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बने कगिसो रबाडा कगिसो रबाडा

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रेहान अहमद बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, ECB ने दी जानकारी रेहान अहमद
    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 11,500 रन, जानिए आंकड़े जो रूट
    रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट झटकने वाले पहले भारतीय बने, जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: जो रूट ने जड़ा 31वां टेस्ट शतक, मैथ्यू हेडन को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: शोएब बशीर ने किया टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 307 रन, ध्रुव जुरेल शतक से चूके इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: ध्रुव जुरेल अपने पहले शतक से चूके, खेली 90 की पारी ध्रुव जुरेल
    रविचंद्रन अश्विन भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा  रविचंद्रन अश्विन

    टेस्ट क्रिकेट

    धर्मशाला के मैदान पर भारत ने खेला है इकलौता टेस्ट, जानिए क्या रहा था परिणाम  भारतीय क्रिकेट टीम
    आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट हेनरी ने पहली पारी में झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने खेली 174* रन की शानदार पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड्स कैमरून ग्रीन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025