NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    गिल ने खेली बेहतरीन पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 08, 2024
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के शुभमन गिल ने अपनी पहली पारी में शानदार शतक (110) लगाया है।

    गिल का यह टेस्ट करियर का चौथा और मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की है। रोहित ने भी शतक (103) जड़ा है।

    इससे पहले उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में भी 104 रन की शतकीय पारी खेली थी।

    पारी

    ऐसी रही गिल की शतकीय पारी 

    भारत ने जब 104 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (57) का विकेट गंवाया था, तब गिल क्रीज पर आए।

    उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने कमजोर गेंदों पर आकर्षक शॉट लगाए और अर्धशतक को शतक में तब्दील किया। उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी निभाई।

    वह 150 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी जड़े।

    टेस्ट करियर

    गिल के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं, इसकी 46 पारियों में उन्होंने 35.52 की औसत से 1,492 रन अपने नाम कर लिए हैं।

    इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है। साल 2023 में उनके बल्ले से 6 टेस्ट मैच में केवल 28.66 की औसत से 258 रन ही निकले थे।

    मौजूदा सीरीज

    मौजूदा सीरीज में गिल का प्रदर्शन 

    गिल ने सीरीज के अपने पहले टेस्ट में 23 और 0 के स्कोर किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाते हुए अच्छी लय हासिल की थी।

    उन्होंने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। उन्होंने मौजूदा सीरीज में अब तक 452 रन बना लिए हैं।

    वह फिलहाल यशस्वी जायसवाल (712) के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर रोहित (400) हैं।

    बनाम इंग्लैंड

    इंग्लैंड के खिलाफ गिल के आंकड़े

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ गिल ने 10 टेस्ट की 18 पारियों में 37 की औसत के साथ 592 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है।

    गिल ने भारतीय सरजमीं पर 13 टेस्ट की 13 पारियों में 41.38 की औसत से 869 रन अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने विदेशों में 556 रन और तटस्थ मैदानों पर 67 रन बनाए हैं।

    भारत

    भारत ने हासिल की बढ़त

    भारतीय क्रिकेट टीम ने गिल और रोहित के शतकों की मदद से दूसरे दिन के भोजनकाल के बाद तक 3 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए हैं।

    इस समय देवदत्त पडिक्कल 17 और सरफराज खान 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 82 रन की हो गई है। भारत से आउट होने वाले बल्लेबाज जायसवाल, रोहित और गिल हैं।

    बता दें कि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने भारतीय जमीं पर पूरे किए 1,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके  वनडे विश्व कप 2023
    भारत ने विश्व कप में बनाया अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर, श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य वनडे विश्व कप 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चौथा टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 307 रन, ध्रुव जुरेल शतक से चूके इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: ध्रुव जुरेल अपने पहले शतक से चूके, खेली 90 की पारी ध्रुव जुरेल
    रविचंद्रन अश्विन भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा  रविचंद्रन अश्विन
    भारत बनाम इंग्लैंड: जैक क्रॉली ने बनाया टेस्ट सीरीज का तीसरा अर्धशतक, 2,500 रन भी पूरे इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 11,500 रन, जानिए आंकड़े जो रूट
    रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट झटकने वाले पहले भारतीय बने, जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: जो रूट ने जड़ा 31वां टेस्ट शतक, मैथ्यू हेडन को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड का संघर्ष जारी, ऐसा रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट हेनरी ने पहली पारी में झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने खेली 174* रन की शानदार पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड्स कैमरून ग्रीन
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025