रोहित शर्मा का ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया है। मेजबान टीम ने अपने लीग स्टेज के सभी 9 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
अब पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मौजूदा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है।
आइए रोहित के ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
वनडे विश्व कप 2023
इस विश्व कप में 500 से अधिक रन बना चुके हैं रोहित
वनडे विश्व कप 2023 में रोहित फिलहाल चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 पारियों में 55.88 की औसत और 121.49 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 503 रन बना लिए हैं।
इस बीच उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
इस संस्करण में रोहित से ज्यादा रन फिलहाल विराट कोहली (594), क्विंटन डिकॉक (591) और रचिन रविंद्र (565) ने बनाए हुए हैं।
जानकारी
रोहित ने हासिल की ये उपलब्धि
रोहित ने विश्व कप 2019 में 81.00 की औसत के साथ 648 रन बनाए थे। वह लगातार 2 संस्करणों में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
सेमीफाइनल
सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?
ICC टूर्नामेंट में रोहित ने अपने वनडे करियर में कुल 4 सेमीफाइनल मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 63.66 की औसत और 82.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 191 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 1 शतक (123*) लगाया है, जो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बनाया था।
गौरतलब हो कि रोहित 1 सेमीफाइनल मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।
जानकारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेल चुके हैं रोहित
रोहित ने ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता मैच 2019 में खेला, जिसमें वह सिर्फ 1 रन ही बना सके थे। भारत को उस मैच में 18 रन से शिकस्त मिली थी।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है रोहित का प्रदर्शन
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 28 मेच खेले हैं।
इसकी 26 पारियों में 37.40 की औसत और 83.40 की स्ट्राइक रेट के आठ 935 रन अपने नाम किए हैं।
उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।
वनडे करियर
बेमिसाल रहा है रोहित का वनडे करियर
रोहित ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 260 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 252 पारियों में 49.14 की औसत और 91.63 की स्ट्राइक रेट से 10,615 रन बनाए हैं।
उन्होंने अपने वनडे करियर में 31 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस समय वनडे प्रारूप में भारत के लिए 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
पोल