NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा का खुलासा, इस तरह 2013 में बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान
    अगली खबर
    रोहित शर्मा का खुलासा, इस तरह 2013 में बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान

    रोहित शर्मा का खुलासा, इस तरह 2013 में बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान

    लेखन Neeraj Pandey
    May 19, 2020
    05:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय ओपनर रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से मिले ब्रेक का खूब फायदा उठा रहे हैं और कई लोगों से इंस्टाग्राम लाइव चैट पर बात कर रहे हैं।

    हाल ही में रोहित भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए देखे गए।

    रोहित ने इसी दौरान बताया कि 2013 में आखिर कैसे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी सौंपी गई थी।

    बयान

    2013 में पोंटिंग के आने के कारण कप्तानी से हटे थे हरभजन- रोहित

    रोहित ने अश्विन से बातचीत के दौरान बताया कि 2012 में सचिन तेंदुलकर ने टीम की कप्तानी करने से मना कर दिया था और इसी कारण हरभजन सिंह को कप्तान बनाया गया था।

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि 2013 में भज्जू पा दोबारा कप्तान क्यों नहीं बने। मुझे लगा था कि बाद में उन्हें कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन फिर नीलामी में हमने रिकी पोंटिंग को खरीदा। 2013 सीजन में पोंटिंग सबसे पहले भारत आने वाले खिलाड़ी थे।"

    कप्तानी

    इस तरह रोहित को मिली थी कप्तानी

    रोहित ने आगे बताया कि आखिर क्यों पोंटिंग ने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और उन्हें टीम की कमान संभालने का मौका मिला था।

    उन्होंने कहा, "वह रन नहीं बना पा रहे थे और इसीलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। सौभाग्य से पोंटिंग ने मुझे बुलाया और मुझे कप्तानी सौंप दी। 2013 सीजन में वह प्लेयर कम कोच की भूमिका में थे। मेरी मदद के लिए वह हमेशा मौजूद थे।"

    बेस्ट कोच

    रोहित ने पोंटिंग को बताया था अपना बेस्ट कोच

    पिछले महीने की शुरुआत के दौरान पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट पर रोहित ने अपने सबसे पसंदीदा कोच के नाम भी खुलासा किया था।

    रोहित ने कहा था, "बेस्ट कोच का चुनाव मेरे लिए काफी कठिन है, लेकिन मैंने रिकी पोंटिंग के अंडर खेलने का काफी लुत्फ उठाया है। वह मेरे लिए अदभुत थे और उन्होंने कप्तानी में भी मेरी काफी मदद की थी।"

    सफल कप्तान

    रोहित हैं सबसे सफल IPL कप्तान

    मुंबई इंडियंस सबसे ज़्यादा चार बार IPL खिताब जीतने वाली टीम है और टीम ने चारों खिताब रोहित की कप्तानी में जीते हैं।

    IPL में 100 से ज़्यादा मैचों में कप्तानी कर चुके चार लोगों में रोहित भी शामिल हैं।

    रोहित की कप्तानी में MI ने 104 में से 60 मैच जीते हैं और वह दूसरे सबसे ज़्यादा जीत प्रतिशत (58.65) रखने वाले IPL कप्तान हैं।

    इसके अलावा रोहित एक बल्लेबाज के रूप में भी काफी सफल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    रिकी पोंटिंग

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी
    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा पर एक सीजन के बैन समेत IPL इतिहास के पांच बड़े विवाद क्रिकेट समाचार
    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज रोहित शर्मा
    2008 से 2019 तक: IPL इतिहास की अब तक की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन डेविड वार्नर
    IPL: फाफ डू प्लेसी ने बताया, क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज चेन्नई सुपरकिंग्स

    रोहित शर्मा

    क्या तीसरा वनडे खेल पाएंगे रोहित शर्मा? चोट पर कप्तान विराट कोहली ने दिया अपडेट विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फाइनल मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी बैटल विराट कोहली
    #IndvsAus: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मैच, रोहित ने यहीं लगाया था पहला दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे में टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित पर रहेंगी नज़रें विराट कोहली

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए IPL छोड़कर स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 44: CSK और MI में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #CSKvMI: MI ने CSK को चेन्नई में हराया, जानें मैच में बने रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 47: मुंबई के सामने जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी KKR, संभावित टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स

    रिकी पोंटिंग

    पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को देगी पटखनी- रिकी पोंटिंग विराट कोहली
    पंत की बल्लेबाज़ी के फैन हुए रिकी पोंटिंग, बोले- गिलक्रिस्ट की तरह करते हैं बैटिंग क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग को दी बड़ी ज़िम्मेदारी, विश्व कप के लिए बनाया सहायक कोच क्रिकेट समाचार
    रिकी पोंटिंग की IPL से छुट्टी करवाना चाहते हैं शेन वॉर्न, जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025