Page Loader
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में जमकर चलता रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही
रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शतक से चूके (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में जमकर चलता रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

Oct 14, 2023
08:13 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 12वें मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 145.45 की स्ट्राइक रेट से 86 रन की ताबड़बोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 आसमानी छक्के लगाए। रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने पिछले 8 वनडे में 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51.35 की औसत से 873 रन बनाए हैं। पिछली 8 वनडे पारियों में रोहित ने 86, 56, 11, 140, 111*, 52, 0 और 91 रन बनाए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे 18 नवंबर, 2007 को जयपुर में खेला था। इस मैच में उन्होंने 52 रन बनाए थे। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में अब तक 8 अर्धशतक लगा चुके हैं।

प्रदर्शन

इस विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 6 छक्के लगाए। वह विश्व कप में 3 बार 5 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही उनकी खास क्लब में एंट्री हो गई है। एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने भी विश्व कप की 3-3 पारियों में 5 से ज्यादा छक्के लगाए थे। रोहित अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (562) लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 5 छक्के लगाए थे।