LOADING...
भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक रहा है प्रदर्शन, जानें आंकड़े
रोहित शर्मा कर रहे हैं वापसी (फोटो: ट्विटर/@ImRo45)

भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक रहा है प्रदर्शन, जानें आंकड़े

Jan 09, 2023
08:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक महीने के ब्रेक के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। रोहित चोट के कारण टीम से बाहर थे, लेकिन अब वह श्रीलंका के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज में लीड करेंगे। रोहित के लिए श्रीलंका पसंदीदा टीमों में से एक रही है और उन्होंने इसी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेली है। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ जोरदार रहा है रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैचों की 45 पारियों में 46.25 की औसत के साथ 1,665 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ ही उन्होंने 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेले पांच वनडे में रोहित ने 122.50 की औसत के साथ 490 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल रहे हैं।