
रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। अर्धशतक से सीरीज की शुरुआत करने वाले रोहित अगले दो मैचों में विफल रहे। अब वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ 24 मैचों में 33.47 की औसत के साथ 703 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
प्रदर्शन
कीवी टीम के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन
रोहित ने भारत में कीवी टीम के खिलाफ 10 वनडे खेले हैं जिसकी नौ पारियों में उन्होंने 37.88 की औसत के साथ 341 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया है। कप्तान के तौर पर रोहित का कीवी टीम के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने दो मैचों में केवल 9 रन बनाए हैं। 2019 में रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी बार वनडे मुकाबला खेला था।