Loading...
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इन वनडे सीरीज में बनाए हैं 250+ रन
रोहित के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इन वनडे सीरीज में बनाए हैं 250+ रन

Sep 25, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने 27 सितंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम चुनौती पेश करेगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 57.60 की औसत से 1,613 रन बनाए हैं। वह अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। इस बीच उन सीरीज के बारे में जानते हैं, जिनमें रोहित ने 250+ रन बनाए हैं।

#1 

वेस्टइंडीज बनाम भारत (257 रन, 2011)

भारत ने जून 2011 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई सीरीज को 3-2 से जीता था।

शुरुआती 2 मैचों में शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी 3 मैच अपने नाम किए थे।

उस सीरीज में रोहित ने 128.50 की उम्दा औसत के साथ 5 पारियों में 257 रन बनाए थे। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

उनके बाद वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन ने 216 रन अपने नाम किए थे।

#2 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (305 रन, 2011)

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 76.25 की औसत और 89.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 305 रन बनाए थे।

इस बीच उन्होंने 95 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए थे।

उनके बाद वीरेंद्र सहवाग ने 66.25 की औसत के साथ 265 रन बनाए थे।

भारत ने उस सीरीज को 4-1 से जीता था।

ADVERTISEMENT

#3 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (389 रन, 2018)

भारत ने 2018 में अपने घर पर खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को 3-1 से जीता था।

उस सीरीज में रोहित ने 5 पारियों में 129.66 की औसत और 118.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए थे।

इस बीच उन्होंने 162 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

उस सीरीज में रोहित से ज्यादा रन सिर्फ कोहली (453) ने बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (258 रन, 2019)

साल 2019 में वेस्टइंडीज ने भारत का दौरा किया था और 3 मैचों की सीरीज को 1-2 से गंवाया था।

उस वनडे सीरीज में रोहित ने 3 पारियों में 86.00 की औसत और 100.38 की स्ट्राइक रेट के साथ 258 रन बनाए थे।

उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया था।

रोहित के अलावा कैरेबियाई टीम से शाई होप (222) ही 200+ रन बनाने में कामयाब हुए थे।

ADVERTISEMENT