NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 
    रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी खेलने को तैयार हैं (तस्वीर: एक्स/@ImRo45)

    मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 22, 2025
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 23 जनवरी से शुरू होने वाले अगले मुकाबले के लिए मुंबई क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है।

    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा को भी चुना गया है। लगभग एक दशक बाद रोहित इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई का मुकाबला जम्मू और कश्मीर से होना है।

    ऐसे में आइए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए रोहित के आंकड़े कैसे रहे हैं, जान लेते हैं।

    आखिरी

    2015 में आखिरी बार रणजी मैच खेले थे रोहित 

    रोहित आखिरी बार 2015 में लाल गेंद से घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे। वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।

    उस मुकाबले में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अभी भारतीय टीम में सहायक कोच अभिषेक नायर और शार्दूल ठाकुर भी खेले थे।

    रोहित ने पहली पारी में 140 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला था। वह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

    मुंबई

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए रोहित के आंकड़े

    रोहित ने मुंबई के लिए पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला 2006 में खेला था। उन्होंने 45 मैच खेले हैं। इसकी 65 पारियों में 66.79 की औसत से 3,941 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 14 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 309* रन रहा है। रोहित ने साल 2009 में गुजरात के खिलाफ ये पारी खेली थी। उन्होंने 322 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 38 चौके और 4 छक्के निकले थे।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं चला था रोहित का बल्ला 

    रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 3 टेस्ट खेले, जिसकी 5 पारियों में 6.20 की बेहद खराब औसत के साथ कुल 31 रन बनाए थे। वह 4 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

    वह सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद लगातार निराशजनक प्रदर्शन के बाद वह सीरीज के आखिरी टेस्ट में नहीं खेले थे।

    उस सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 3, 6, 10, 3 और 9 रन रहे थे।

    टीम

    ऐसी है मुंबई की टीम 

    मुंबई की टीम में रहाणे और रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस और शार्दुल जैसे खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ऐसे में जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई ने मजबूत टीम चुनी है।

    मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस और कर्ष कोठारी

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
    मुंबई क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रोहित शर्मा

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा 24 नवंबर को पर्थ में भारतीय टीम से जुड़ेंगे- रिपोर्ट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा का पिंक बॉल टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    क्या रोहित शर्मा को एडिलेड टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए? जानिए कैसे हैं आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    एडिलेड टेस्ट: रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेंगे सलामी बल्लेबाजी  भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

    मुंबई क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए वसीम जाफर समेत इन दिग्गजों ने किया आवेदन क्रिकेट समाचार
    शरद पवार के पोते रोहित पवार बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद पवार
    विश्व कप 2011 में जिन सीटों पर गिरा था धोनी का विजयी छक्का, उनकी होगी नीलामी महेंद्र सिंह धोनी
    MCA के अध्यक्ष अमोल काले का हुआ निधन, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए न्यूयॉर्क में थे मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी 2024: शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 6 विकेट, पूरे किए 250 प्रथम श्रेणी विकेट रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' का शिकार होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे, जानिए कैसे रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई के नंबर-10 और नंबर-11 के बल्लेबाजों ने लगाए शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारियों से मुंबई की स्थिति मजबूत श्रेयस अय्यर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: हर्ष दुबे ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 5 विकेट विदर्भ क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: फाइनल में मुंबई ने बढ़ाया जीत की ओर कदम, रोचक रहा चौथा दिन मुंबई क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: अक्षय वाडकर ने लगाया बेहतरीन शतक, जानिए उनके आंकड़े  विदर्भ क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025