Page Loader
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 33 पारियों में लगा चुके हैं 5 या उससे ज्यादा छक्के
विश्व कप में 11 छक्के लगा चुके हैं रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 33 पारियों में लगा चुके हैं 5 या उससे ज्यादा छक्के

Oct 15, 2023
10:37 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 में अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। अपने पहले मैच में असफल होने वाले रोहित ने अगले 2 मुकाबलों में अर्धशतक और शतक लगाया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 और पाकिस्तान टीम के खिलाफ 6 छक्के लगाए। वह विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 33 पारियों में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

आंकड़े

सूची में दूसरे नंबर पर सहवाग

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। सूची में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (10) और तीसरे पर युवराज सिंह (9) हैं। चौथे पर संयुक्त रूप से महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। सभी बल्लेबाजों ने 8-8 बार 5 और 5+ छक्के जड़े हैं। फेहरिस्त में 5वें नंबर पर हार्दिक पांड्या, सौरव गांगुली (7 बार) और छठे पर सुरेश रैना, केएल राहुल (6 बार) हैं।

प्रदर्शन

इस साल लगाए 47 छक्के

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता नहीं खेलने वाले रोहित ने अगले 2 मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों पर 131 और पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर 86 रन बनाए। वह इस साल वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 19 वनडे में 47 छक्कों की मदद से 875 रन बनाए। UAE के मुहम्मद वसीम ने 2023 में 24 वनडे में 47 छक्के लगाए हैं।