LOADING...
रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए, जानिए आंकड़े
रोहित ने हासिल की उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए, जानिए आंकड़े

Jun 13, 2026
09:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने 16,000 रन पूरे किए। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

16,000+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज 

रोहित ने तीनों प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 361 पारियों में अपने 16,000 रन पूरे किए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,119 रन बनाए थे। इनमें से कुछ रन सहवाग ने एशिया इलेवन और विश्व इलेवन का प्रतिनिधित्व करते हुए बनाए हैं। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और डेसमंड हेंस, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीन स्मिथ 16,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं।

रिकॉर्ड 

रोहित ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 

39 साल और 75 दिन की उम्र में रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ा है। अमरनाथ ने साल 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। यह उपलब्धि रोहित के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ा मुकाम है।

Advertisement