Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने साल 2023 में लगाया छक्कों का अर्धशतक, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का एक और रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने साल 2023 में लगाया छक्कों का अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Oct 22, 2023
06:43 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि अपने नाम की। मुकाबले में 1 छक्का लगाते ही रोहित ने साल 2023 में वनडे क्रिकेट में छक्कों को अर्धशतक (53) लगा दिया है।

आंकड़े

रोहित ने इस साल लगाए 50 छक्के

रोहित इस साल वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 21 वनडे की 20 पारियों में 53 छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर मोहम्मद वसीम हैं। UAE के वसीम ने 2023 में अब तक 24 वनडे की 24 पारियों में 47 छक्के लगाए हैं। इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर UAE के ही आसिफ खान (38), चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन (32) और 5वें पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श (31) हैं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने लगाए सर्वाधिक छक्के

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 456 मैच की 475 पारियों में 568 छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल (553), तीसरे पर शाहिद अफरीदी (476), चौथे पर ब्रेंडन मैकुलम (398) और 5वें पर मार्टिन गुप्टिल (383) हैं। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 148 मुकाबलों में 182 छक्के जड़े हैं। वनडे में वह तीसरे सर्वाधिक छक्के (306) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रदर्शन

विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

रोहित वनडे विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर की 3 विश्व कप में 40 छक्के लगाए हैं। सूची में शीर्ष पर क्रिस गेल (49) हैं। साथ ही तीसरे नंबर पर एबी डिविलिर्स (37), चौथे पर रिकी पोंटिंग (31) और 5वें पर ब्रेंडन मैकुलम (29) हैं। रोहित एक कैलेंडर ईयर में वनडे में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले गेल (2019- 56) और डिविलियर्स (2015-58) ऐसा कर चुके हैं।