Page Loader
IPL 2024 में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

Mar 14, 2024
11:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस बार MI की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे, जबकि रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे। बिना कप्तानी के दबाव के रोहित आगामी सीजन में बल्ले से कमाल करना चाहेंगे। वह आगामी सीजन में कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

उपलब्धि 

MI के लिए 5,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज 

रोहित ने MI की ओर से 207 मैच खेले हैं, जिसमें 29.52 की औसत और 129.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,314 रन बनाए हैं। वह MI की ओर से 5,500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बनने के करीब हैं। उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने MI की ओर से 4,000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। रोहित के बाद MI से सर्वाधिक रन किरोन पोलार्ड (3,915) और सूर्यकुमार यादव (2,688) ने बनाए हैं।

आंकड़े

IPL करियर में 6,500 रन 

रोहित ने अपने IPL करियर में अब तक 29.57 की औसत और 130.0 की स्ट्राइक रेट से 6,211 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 42 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह लीग में 6,500 रन का आंकड़ा छूने के करीब हैं। अब तक सिर्फ कोहली (7,263) और शिखर धवन (6,617) ने ये आंकड़ा छूआ है। इनके अलावा डेविड वार्नर (6,397) भी 6,500 रन पूरे कर सकते हैं।

आंकड़े

रोहित बना सकते हैं ये अन्य रिकॉर्ड्स

रोहित IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी की ओर से 5,500 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से 7,263 रन बनाए हुए हैं। रोहित ने MI की ओर से 476 चौके लगाए हुए हैं। वह आगामी सीजन में 24 चौके लगाते ही अपनी मौजूदा टीम से 500 चौके पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले MI के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

न्यूजबाइट्स प्लस

रोहित ने सर्वाधिक 4 खिलाड़ियों के साथ की है 1,000+ रन की साझेदारी 

रोहित ने IPL में सर्वाधिक 4 खिलाड़ियों (ईशान किशन, पोलार्ड, क्विंटन डिकॉक और अंबाती रायडू) के साथ 1,000+ रन की साझेदारी की है। इस सूची में सुरेश रैना और कोहली (3-3) दूसरे जबकि महेंद्र सिंह धोनी, पोलार्ड, डेविड मिलर, शिखर धवन, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, माइक हसी, आजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू (2-2) तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने डिविलियर्स, क्रिस गेल और डु प्लेसिस, जबकि रैना ने धोनी, हसी और डु प्लेसिस के साथ साझेदारी की है।

पोल

क्या IPL 2024 में मुंबई से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे रोहित शर्मा?