NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
    अगली खबर
    एशिया कप के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
    एशिया कप 2022 में भारत की कप्तानी करेंगे रोहित (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशिया कप के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 26, 2022
    11:00 am

    क्या है खबर?

    इस बार एशिया कप 2022 टी-20 प्रारूप में संयुक्त अरब अमीरात में 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है और इस बार अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस बार अपने बल्ले से अंतर पैदा करना चाहेंगे।

    इस बीच उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें रोहित अपने नाम कर सकते हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय

    सर्वाधिक रन और सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं रोहित

    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक खेले 132 मैचों में 32.28 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक-रेट के साथ 3,487 रन बनाए हैं।

    वह मार्टिन गुप्टिल (3,497) को पीछे छोड़कर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    अगर रोहित 10 छक्के लगाने में सफल हो पाते हैं, तो सर्वाधिक छक्के वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    एशिया कप

    एशिया कप में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

    रोहित ने अब तक एशिया कप में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें 42.04 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 111* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं।

    वह एशिया कप में अपने 1,000 रन पूरा कर सकते हैं और ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस बीच वह रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर (971) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    कप्तानी

    धोनी के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे कप्तान बन सकते हैं रोहित

    रोहित की कप्तानी में भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था। पिछला संस्करण वनडे प्रारूप में खेला गया था। वहीं 27 अगस्त से शुरू होने वाला आगामी संस्करण टी-20 प्रारूप में खेला जाना है। अगर भारत यह संस्करण जीत लेता है तो रोहित दो प्रारूपों में एशिया कप जीतने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान बन सकते हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 में वनडे जबकि 2016 में टी-20 प्रारूप में भारत चैम्पियन बना था।

    जानकारी

    एशिया में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे रोहित

    रोहित ने एशिया में खेलते हुए अब तक 74 मैचों में 97 छक्कों की मदद से 2,074 रन बना लिए हैं। वह एशिया में खेलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2022

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रोहित शर्मा

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना खेलकूद
    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं मिताली, जानिए उनके अदभुत रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई रणजी ट्रॉफी
    बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में लगातार छठे मैच में 50 से अधिक का स्कोर बनाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप रद्द होने के गांगुली के बयान में कोई दम नहीं है- PCB क्रिकेट समाचार
    एशियन क्रिकेट काउंसिल ने किया कंफर्म, इस साल नहीं खेला जाएगा एशिया कप पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका में होगा अगला एशिया कप, पाकिस्तान के पास होगा 2022 के आयोजन का अधिकार- PCB पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    घरेलू मैचों पर BCCI का फोकस, एशिया कप को लग सकता है झटका BCCI

    एशिया कप 2022

    एशिया कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं रविंद्र जडेजा, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ बाबर आजम का कैसा रहा है प्रदर्शन? पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के अंतरिम कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण क्रिकेट समाचार
    रविचंद्रन अश्विन का एशिया कप में कैसा प्रदर्शन रहा है? रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025