NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे
    अगली खबर
    रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे
    रॉबिन उथप्पा अब दुबई टी-20 लीग खेलते हुए नजर आएंगे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 18, 2022
    11:06 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा औपचारिक रूप से दुबई लीग (ILT20) में शामिल हो गए हैं और वह दुबई कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे।

    वह जनवरी और फरवरी में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में होने वाली नई लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप की टीम दुबई कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए बोली लगाई है।

    रॉबिन उथप्पा

    नियम में बदलाव के कारण उथप्पा को मिला मौका

    लीग में पहले नियम था कि 18-12 विदेशी खिलाड़ी, दो सहयोगी और चार स्थानीय UAE क्रिकेटर टीम में हो सकते हैं।

    नए नियमों में फ्रेंचाइजी को 25 खिलाड़ियों तक टीम का विस्तार करने की अनुमति दी है।

    ऐसे में उथप्पा दुबई कैपिटल्स के 19 वें खिलाड़ी हैं। टीम में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका, वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, न्यूजीलैंड के फैबियन एलेन, अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं।

    सुरेश रैना

    रैना और पठान को भी मिल सकता है मौका

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है। हालांकि, संन्यास के बाद कोई भी खिलाड़ी लीगों में हिस्सा ले सकते है।

    ऐसे में उथप्पा, सुरेश रैना और इरफान पठान IPL सहित अन्य सभी ILT20 में भाग ले सकते हैं।

    ऐसे में अगर रैना और पठान पर कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाती है तो वो भी इस लीग में खेलते नजर आ सकते हैं।

    प्रवीण आमरे

    प्रवीण आमरे होंगे टीम के सहायक कोच

    उथप्पा के टीम से जुड़ने की पुष्टि टीम के एक अधिकारी ने क्रिकबज से की है।

    फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस को मुख्य कोच बनाया है, वहीं प्रवीण आमरे सिमंस के सहायक कोच होंगे।

    दुबई कैपिटल्स के अलावा शारजाह वारियर्स, डेजर्ट वाइपर, अबू धाबी नाइट राइडर्स, मुंबई अमीरात और गल्फ जायंट्स छह टीम इस लीग में खेलेगी।

    लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। 13 जनवरी से 12 फरवरी तक इसका आयोजन होगा।

    IPL

    कैसा रहा है उथप्पा का क्रिकेट करियर?

    उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मुकाबले खेले हैं और 25.94 की औसत से 934 रन बनाए हैं।

    वहीं, 13 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 118.01 की स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए हैं।

    उथप्पा ने 205 IPL के मैच खेले हैं और 27.51 की औसत से 4952 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.35 का रहा है। उन्होंने IPL में 27 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉबिन उथप्पा
    सुरेश रैना
    टी-20 क्रिकेट
    दुबई

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रॉबिन उथप्पा

    IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रॉबिन उथप्पा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में 5,000 रन पूरे करने के करीब हैं रॉबिन उथप्पा, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया क्रिकेट समाचार

    सुरेश रैना

    IPL 2020: CSK में तीन नंबर पर ये बल्लेबाज ले सकते हैं रैना की जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 में सुरेश रैना के नहीं होने का चेन्नई सुपरकिंग्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इंडियन प्रीमियर लीग
    ये चार भारतीय बल्लेबाज CSK के लिए बन सकते हैं रैना का विकल्प इंडियन प्रीमियर लीग
    रैना के अचानक IPL छोड़ने पर CSK के मालिक श्रीनिवासन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: पिछले साल की तुलना में इस साल कैसा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    CPL 2022 फाइनल: बारबाडोस रॉयल्स को हराकर जमैका तैलवाह ने जीता खिताब मोहम्मद आमिर
    बुरी तरह हारने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझे भेजा दिया- पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    दुबई

    नागरिकता कानून पर शेख हसीना बोलीं- समझ नहीं आ रहा भारत ने ऐसा क्यों किया भारत की खबरें
    महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आने के पीछे वजह क्या है? भारत की खबरें
    केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीने से दुबई में फंसी हैं मौनी रॉय बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025