NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना
    अगली खबर
    ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना
    वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में मौजूद हैं पंत और सैमसन

    ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 29, 2022
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। दूसरी तरफ ऋषभ पंत को टीम में बरकरार रखा गया।

    भारतीय कप्तान शिखर धवन ने स्पष्ट किया कि टीम को गेंदबाजी में छठे विकल्प की जरूरत थी, इसीलिए सैमसन को बेंच पर बैठाया गया। अच्छे फॉर्म के बावजूद सैमसन को नहीं खिलाने पर भारतीय टीम प्रबंधन की खूब आलोचना हुई।

    इस बीच दोनों खिलाड़ियों के वनडे आंकड़ों की तुलना करते हैं।

    पहला वनडे

    पहले वनडे में पंत और सैमसन का प्रदर्शन

    सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 38 गेंदों में 36 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने श्रेयस अय्यर (80) के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की थी। वहीं इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

    दूसरी तरफ पंत ने पहले वनडे में 23 गेंदों में 15 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में निराश किया था।

    पंत

    ऐसा रहा है पंत का वनडे करियर

    पंत ने अक्टूबर 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। चार साल से अधिक के करियर में पंत ने 29 मैचों में 35.62 की औसत से 855 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.54 का रहा है। वह वनडे में अब तक एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।

    पंत ने विकेटकीपिंग में 26 कैच और एक स्टंपिंग की है।

    सैमसन

    ऐसे हैं सैमसन के वनडे करियर के आंकड़े

    साल 2015 में अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सैमसन को 2021 में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला था। उन्हें हमेशा से प्रतिभाशाली बल्लेबाज कहा जाता रहा है, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित नहीं कर सके हैं।

    उन्होंने अब तक सिर्फ 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 66.00 की प्रभावशाली औसत और 104.76 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।

    2022

    इस साल पंत से बेहतर रहा है सैमसन का औसत

    इस साल सैमसन को 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 71.00 की बेहतरीन औसत और 105.57 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने दोनों अर्धशतक 2022 में ही लगाए हैं।

    इस साल पंत ने 11 वनडे मैचों में 40.75 की उम्दा औसत और 98.19 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है दोनों का लिस्ट-A करियर

    केरल से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले सैमसन ने अपने लिस्ट-A करियर में अब तक 115 मैच खेले हैं, जिसमें 32.40 की औसत और 90.37 की स्ट्राइक रेट से 3,014 रन बना लिए हैं। इस बीच वह एक शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वहीं दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पंत ने अब तक 65 लिस्ट-A मैचों में 32.83 की औसत से 1,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।

    निजी विचार

    अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं पंत

    महेन्द्र सिंह धोनी के बाद से पंत को भारत के भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देखा जाता रहा है। भारतीय टीम प्रबंधन ने पंत पर भारी निवेश किया है। इसके चलते सैमसन समेत अन्य विकेटकीपर खिलाड़ी वरीयता में पीछे नजर आए हैं।

    आक्रामक शैली के लिए मशहूर पंत ने टेस्ट क्रिकेट में खासी सफलता हासिल की है जबकि वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह अब तक अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजू सैमसन
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट के आंकड़े
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना

    संजू सैमसन

    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    IPL: दिल्ली के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में किया रिटेन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    भारतीय क्रिकेट को कई खिलाड़ी देने वाले मशहूर कोच तारक सिंहा का निधन क्रिकेट समाचार
    केपटाउन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, भारत ने दिया 212 रनों का लक्ष्य क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम बांग्लादेश: केएल राहुल ने जमाया 21वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    टी-20 विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य, राहुल-विराट ने जमाए अर्धशतक टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: लिटन दास ने भारत के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप
    यश दयाल कौन हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया? जानिए उनके आंकड़े और उपलब्धि यश दयाल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति को BCCI ने किया बर्खास्त BCCI
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाकर बनाए ये रिकार्ड्स सूर्यकुमार यादव
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 का लक्ष्य, सूर्यकुमार ने लगाया शतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025