NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने की घोषणा, कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत
    अगली खबर
    IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने की घोषणा, कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत
    दिल्ली के कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत

    IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने की घोषणा, कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 17, 2021
    09:43 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन शुरु होने में अब केवल दो दिन शेष हैं और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अब घोषणा कर दी है कि बचे हुए सीजन के लिए भी ऋषभ पंत टीम के कप्तान बने रहेंगे।

    पहले हाफ में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण पंत को कप्तानी सौंपी गई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    DC द्वारा की गई घोषणा

    🚨 OFFICIAL STATEMENT 🚨

    JSW-GMR co-owned Delhi Capitals today announced that Rishabh Pant will continue as Captain for the remainder of the #IPL2021 season.#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/yTp2CZHqYj

    — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) September 16, 2021

    श्रेयस अय्यर

    वापसी के लिए तैयार हैं अय्यर

    इस साल मार्च में अय्यर चोटिल होकर पूरे IPL से बाहर हुए थे, लेकिन लीग के स्थगित होने के कारण उन्हें वापसी करने का मौका मिला है। अब वह पूरी तरह से फिट हैं और अपनी टीम के लिए वापसी करेंगे।

    अय्यर की वापसी के बाद से ही कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब टीम प्रबंधन ने सारी आशंकाओं को दूर कर दिया है।

    बदलाव

    बचे सीजन के लिए DC की टीम में हुए हैं ये बदलाव

    DC ने अपने दल में ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को शामिल किया था। बता दें ड्वारशुइस को क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर बचे हुए सीजन के लिए टीम में साइन किया गया है।

    बीते गुरुवार को उन्होंने नेट गेंदबाज के रूप में बबल में मौजूद कुलवंत खेजरोलिया को भी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्हें चोटिल एम. सिद्धार्थ की जगह शामिल किया गया है।

    अंक तालिका

    फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है दिल्ली

    IPL 2021 में पंत की अगुवाई में गत उपविजेता DC ने आठ मुकाबले खेले और छह जीत के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर बनी हुई है।

    DC से शिखर धवन ने IPL 2021 में 54.28 के बेमिसाल औसत से 380 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में आवेश खान ने 16.50 की उम्दा औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

    कार्यक्रम

    ऐसा है DC का शेड्यूल

    22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

    25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 3.30 बजे

    28 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3.30 बजे

    02 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे

    04 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे

    08 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    आलिया भट्ट ने रखा कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम, लुक देख दिल हार बैठे प्रशंसक आलिया भट्ट
    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस

    ऋषभ पंत

    IPL में प्रदर्शन के आधार पर पंत और सैमसन का तुलनात्मक विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पंत और साहा वर्तमान समय में देश के दो बेस्ट विकेटकीपर हैं- सौरव गांगुली रिद्धिमान साहा
    ऑस्ट्रेलिया-A बनाम भारत: डे-नाइट अभ्यास मैच में पंत ने लगाया धुंआधार शतक क्रिकेट समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    IPL 2021, DC बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई ने लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे राशिद खान और मोहम्मद नबी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: पैर की चोट से फिट हुए गिल, KKR के लिए खेलेंगे IPL कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025