NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट
    अगली खबर
    ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट
    सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे ऋषभ पंत (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 11, 2023
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मंबई में उपचार कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2023 संस्करण नहीं खेल पाएंगे।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि कर दी है।

    बता दें, पंत लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का नेतृत्व करते हैं। चोट के कारण वह कुछ महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी दूर रहेंगे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    पंत IPL के लिए उपलब्ध नहीं होंगे- गांगुली

    गांगुली के DC के क्रिकेट निदेशक के रूप में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंत की अनुपस्थिति से टीम प्रभावित होगी।

    स्पोर्ट्स टुडे के मुताबिक गांगुली ने कोलकाता में पंत को लेकर कहा, "पंत IPL के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मैं DC के साथ जुड़ा हुआ हूं। यह एक शानदार IPL होने वाला है। पंत की चोट से DC की टीम प्रभावित हुई है, लेकिन हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।"

    इलाज

    पंत का फिलहाल मुंबई में चल रहा है इलाज

    पंत का इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।उनके लिगामेंट की चोट के तीन से चार महीने में ठीक होने की उम्मीद है।

    क्रिकबज ने पहले बताया था कि पंत कम से कम छह महीने तक एक्शन से बाहर रहेंगे। ऐसे में वह फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।

    बता दें कि IPL 2023 के मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

    IPL करियर

    अब तक IPL में 98 मैच खेल चुके हैं पंत

    पंत ने 2016 के सीजन से अपने IPL सीजन की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 98 मैचों में 34.61 की औसत और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 15 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं।

    पंत ने क्रमशः 2021 और 2022 में DC का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में DC ने 30 में से 16 में जीत और 13 में हार का सामना किया है।

    कप्तानी

    वार्नर हो सकते हैं DC के अगले कप्तान

    पिछली कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर IPL 2023 में DC का नेतृत्व कर सकते हैं। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर चुके हैं।

    वार्नर को IPL में कप्तानी का काफी अनुभव हैं। उनके नेतृत्व में SRH ने IPL 2016 में अपना पहला खिताब जीता था।

    उन्होंने लीग में 69 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से टीम को 35 में जीत और 33 में हार मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' से हुआ व्यापक नुकसान, गोपनीय रिपोर्ट में 8 अन्य ठिकानों का खुलासा ऑपरेशन सिंदूर
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर CDS अनिल चौहान बोले- नुकसान महत्वपूर्ण नहीं बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण है रक्षा मंत्रालय
    राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर जारी, गैंगस्टर अवतार में आए नजर   राजकुमार राव
    बिल गेट्स अपनी 17,000 अरब रुपये की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अफ्रीका को क्यों दान देंगे? बिल गेट्स

    ऋषभ पंत

    टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में होने चाहिए कार्तिक और पंत- रिकी पोंटिंग क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैच मिस कर सकते हैं केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम
    अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी सेलिब्रिटी गॉसिप
    ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को चुनने की जरूरत- सबा करीम क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 नीलामी: शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2023 नीलामी: जेम्स नीशम को नहीं मिला कोई खरीददार जेम्स नीशम
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? IPL 2023
    IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ब्रैंडन मैकुलम के बेटे ने अंडर-19 टूर्नामेंट में लिया हिस्सा, दोहराना चाहते हैं पिता की सफलता ब्रेंडन मैकुलम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: उसामा मीर ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानें कैसे रहे हैं उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: हेनरी शिप्ले ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, काइल जैमीसन से होती है तुलना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट, जानिए कारण मिचेल स्टार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025