Loading...
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
पंत ने छक्कों में बनाया रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Nov 28, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के दौरान इतिहास रच दिया। हेगले ओवल में खेले जा रहे मैच में अपनी पहली पारी में उन्होंने 39 गेंदों में 23 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस छोटी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

छक्के 

पंत ने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 

पंत ने WTC में अब तक 44 मैचों की 76 पारियों में 89 छक्के लगाए हैं।

पंत ने बेन स्टोक्स का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि स्टोक्स ने WTC में 117 पारियों में 88 छक्के लगाए थे।

इस सूची में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने 56 छक्के लगाए थे।

इन 3 बल्लेबाजों के अलावा अन्य किसी खिलाड़ी ने 50 छक्के नहीं लगाए हैं।

WTC 

WTC में 3,000+ रन बना चुके हैं पंत 

पंत WTC में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

उन्होंने WTC के सभी चक्र को मिलाकर कुल 44 टेस्ट की 76 पारियों में 43.04 की औसत के साथ 3,099 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतक लगाए हैं।

उनके अलावा शुभमन गिल ही ऐसे दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 3,000+ रन बनाए हैं।

बता दें कि गिल ने 42.70 की औसत के साथ 3,032 रन बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENT