Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं ऋषभ पंत
पंत के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं ऋषभ पंत

Nov 18, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे। ऋषभ पंत उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जो पहले भी न्यूजीलैंड में टेस्ट खेल चुके हैं। पंत आगामी सीरीज के दौरान कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

रन 

टेस्ट रनों के मामले में रवि शास्त्री को पीछे छोड़ सकते हैं पंत

पंत ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 52 मैच खेले हैं, जिसकी 90 पारियों में उन्होंने 43.82 की औसत के साथ 3,725 रन बनाए हैं।

वह आगामी सीरीज में 106 रन और बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में रवि शास्त्री को पीछे छोड़ देंगे।

बता दें कि शास्त्री ने अपने टेस्ट करियर का अंत 3,830 रन के साथ किया था। पंत टेस्ट में 4,000 रन बनाने वाले 20वें भारतीय बनने के करीब हैं।

SENA 

सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज 

भारतीय बल्लेबाजों का SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

अगर पंत आगामी सीरीज में एक भी शतक लगा पाते हैं, तो वह सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले सिर्फ 5वें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली सभी SENA देशों में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

पंत न्यूजीलैंड में अब तक अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

प्रथम श्रेणी करियर में 6,000 रन पूरे कर सकते हैं पंत 

पंत का प्रथम श्रेणी करियर शानदार रहा है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 81 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसकी 131 पारियों में उन्होंने 45.91 की औसत के साथ 5,877 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 13 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।

वह एक तिहरा शतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

आगामी सीरीज के दौरान पंत अगर 123 रन बनाने में सफल हो पाते हैं, तो वह 6,000 रन पूरे कर लेंगे।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन? 

न्यूजीलैंड में पंत ने अब तक निराश किया है। 2020 के दौरे पर उन्होंने 2 टेस्ट की 4 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए थे। इस बीच 25 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 6 टेस्ट की 12 पारियों में 30.50 की औसत के साथ 366 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। वह निश्चित तौर पर अपने इन आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे।

ADVERTISEMENT