NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम DC: ऋषभ पंत ने पूरे किए अपने 3,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    LSG बनाम DC: ऋषभ पंत ने पूरे किए अपने 3,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े
    ऋषभ पंत ने पूरे किए 3,000 रन (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

    LSG बनाम DC: ऋषभ पंत ने पूरे किए अपने 3,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 12, 2024
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने अहम मुकाम हासिल किया है।

    दरअसल, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने IPL करियर के 3,000 रन पूरे किए हैं।

    उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान 9 रन बनाते ही यह आंकड़ा छू लिया। वह लीग इतिहास में ये आंकड़ा छूने वाले 25वें बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही पंत की पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की लेकिन वह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

    विपक्षी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस बीच उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की।

    अपना IPL डेब्यू कर रहे फ्रेजर-मैकगर्क 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    आंकड़े

    पंत ने 104 मैचों में पूरे किए अपने 3,000 रन 

    पंत ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 104 मैच की 103 पारियों में लगभग 35 की औसत से 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं। वह DC के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने सभी रन इसी टीम से बनाए हैं।

    वह अब तक 128 रन के उच्चतक स्कोर के साथ एक शतक और 17 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

    रिकॉर्ड्स 

    पंत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    26 साल और 191 दिन की उम्र में पंत IPL में 3,000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। सिर्फ शुभमन गिल (24 साल और 215 दिन) और विराट कोहली (26 साल और 186 दिन) ही उनसे कम उम्र में ये आंकड़ा छूआ है।

    पंत ने 148.4 की स्ट्राइक रेट से अपने 3000 रन पूरे किए, जो भारतीयों में सबसे तेज हैं। केवल एबी डिविलियर्स (151.68) और क्रिस गेल (148.96) का उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट रहा है।

    प्रदर्शन

    पंत का IPL 2024 में प्रदर्शन 

    पंत ने इस सीजन में अपने शुरुआती 6 पारियों में 32.33 की औसत और 157.72 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए।

    उन्होंने अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 18 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के विरुद्ध 28 रन की पारी खेली थी।

    इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 51 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्ध 55 रन और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 1 रन बनाए थे।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है पंत का टी-20 करियर 

    पंत ने अपने टी-20 करियर में अब तक 185 मैचों में लगभग 31 की औसत के साथ 4,500 से अधिक रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 128* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 24 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    वह 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमें 22.43 की औसत और 126.37 की स्ट्राइक रेट से 987 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    ऋषभ पंत

    WTC फाइनल में भारतीय टीम को खल रही है ऋषभ पंत की कमी- सौरव गांगुली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर, तेजी से ठीक हो रहे हैं ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम
    अभिषेक पोरेल ने किया खुलासा, IPL 2023 के दौरान ऋषभ पंत ने दी थी ये सलाह इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत के रिहैबिलिटेशन में तेजी लाने की कोशिश, विश्वकप के लिए किया जा रहा तैयार भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में मैथ्यू हेडन के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर मैथ्यू हेडन
    RR बनाम GT: युजवेंद्र चहल ने IPL में पूरे किए 150 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग

    IPL 2024

    IPL 2024: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस का रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    माइकल हसी की IPL में CSK के लिए खेली गई मैच जिताऊ पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    CSK बनाम KKR: महीश तीक्षणा ने पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रविंद्र जडेजा 100 विकेट और 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर मयंक यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025