Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड: ऋषभ पंत बने सबसे तेज 2,500 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर
ऋषभ पंत ने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम न्यूजीलैंड: ऋषभ पंत बने सबसे तेज 2,500 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर

Oct 19, 2024
12:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह चायकाल से पहले 105 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पारी का 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए। वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

पंत ने धोनी को पीछे छोड़ा

पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था। पंत अब तक अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं और सरफराज खान के साथ 113 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।

करियर

कैसा रहा है पंत का टेस्ट क्रिकेट करियर? 

पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 36 टेस्ट की 62 पारियों में लगभग 44.75 की औसत के साथ 2,551 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन है। इसी तरह वह विकेट के पीछे 136 शिकार भी कर चुके हैं, जिसमें 122 कैच और 14 स्टम्प्स शामिल है।