Page Loader
भारतीय टीम में जगह मिलने पर आई रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
IPL 2023 में रिंकू सिंह ने कई यादगार पारियां खेली थीं (तस्वीर: ट्विटर/@virendersehwag)

भारतीय टीम में जगह मिलने पर आई रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी

Jul 15, 2023
04:39 pm

क्या है खबर?

चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम का ऐलान किया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर चर्चा में आने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के रिंकू सिंह को इस टीम में जगह दी गई है। वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 टीम में जगह बनाने से चूकने वाले रिंकू ने भारतीय टीम में शामिल होने पर खुशी जताई है। रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'फाइनली'।

ट्विटर पोस्ट

रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रदर्शन

IPL 2023 में रिंकू ने बनाए थे 474 रन

सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारत की युवा टीम एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी। रुतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। IPL 2023 में रिंकू का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 59.25 की औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 67 रन था। IPL की 29 पारियों में रिंकू ने 725 रन बनाए हैं।