रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया शादी का न्योता, 4 दिसंबर को लेंगे 7 फेरे
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को उन्होंने अपने परिवार (मां, भाई और बहन) के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया। रिंकू आगामी 4 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुटा है।
बयान
यह हमारे लिए सचमुच एक बेहद खास पल- रिंकू
रिंकू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और इस भेंट को अपने परिवार के लिए सम्मान की बात बताया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर, उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण देकर और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारे लिए सचमुच एक बेहद खास पल है।'
विवाह
विवाह और रिंकू के करियर से जुड़ी प्रमुख बातें
रिंकू और (SP) सांसद प्रिया का विवाह समारोह 4 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं।
वह इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अहम सदस्य भी हैं।