NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कौन लेगा विराट, रोहित और जडेजा की जगह? जानिए सबसे प्रबल दावेदार 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कौन लेगा विराट, रोहित और जडेजा की जगह? जानिए सबसे प्रबल दावेदार 
    विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कौन लेगा विराट, रोहित और जडेजा की जगह? जानिए सबसे प्रबल दावेदार 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 06, 2024
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    17 साल बाद पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

    फाइनल मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया।

    ये खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा थे। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इन खिलाड़ियों की जगह टीम में कौन लेगा?

    आइए हम सबसे ताकतवर उम्मीदवार और उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    ऑलराउंडर

    कौन ले सकता है जडेजा की जगह?

    अक्षर पटेल को जडेजा के सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, टी-20 विश्व कप के सभी मुकाबलों में भारतीय टीम दोनों खिलाड़ियों के साथ उतरी थी।

    ऐसे में आने वाले मुकाबलों में भी 2 स्पिन ऑलराउंडर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इससे निचले क्रम में भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत होती है।

    अभी भारतीय टीम के पास 2 स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या हैं। दोनों फिलहाल जडेजा के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

    आंकड़े

    कैसे हैं सुंदर और पांड्या के आंकड़े?

    सुंदर और पांड्या दोनों भारतीय टीम के लिए पहले खेल चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी सुंदर को मौका मिला है।

    सुंदर ने 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 28.47 की औसत से 34 विकेट झटके हैं। बल्लेबाजी में 150.70 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं।

    क्रुणाल ने 19 मुकाबलों में 130.52 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 15 विकेट झटके हैं।

    दोनों लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेल रहे हैं।

    जगह

    कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह?

    रोहित ने टी-20 क्रिकेट में संन्यास लेने से पहले अपना पूरा खेल बदल दिया था। वह पहले गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेलते थे और बड़े-बड़े शॉट्स लगाते थे।

    ऐसे में उनका सबसे बेहतरीन विकल्प यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा हैं। दोनों अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं।

    यशस्वी टी-20 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अभिषेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है।

    आंकड़े

    कैसे हैं दोनों के आंकड़े?

    जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए 17 मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 161.93 की स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है।

    अभिषेक ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 104 मैच की 102 पारियों में 153.59 की स्ट्राइक रेट से 2,671 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।

    दिग्गज

    कौन ले सकता है विराट कोहली की जगह?

    कोहली टी-20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और ज्यादा आक्रमक क्रिकेट नहीं खेलते हैं। वह अपनी तकनीक और क्लास पर निर्भर रहते हुए बड़ी-बड़ी पारियां खेलते आए हैं।

    इसके साथ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने में तो उन्हें महारथ हासिल है।

    ऐसे में उनके सबसे ताकतवर दावेदार शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ हैं। दोनों कोहली की शैली में ही बल्लेबाजी करते हैं और आराम से अपनी पारी बनाते हैं।

    टी-20 क्रिकेट में उन्हें खेलने का अच्छा अनुभव भी है।

    पारी

    कैसे हैं शुभमन और गायकवाड़ के आंकड़े?

    शुभमन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी चुना गया है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 14 मैच में 147.57 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126* रन रहा है।

    गायकवाड़ ने 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 140.05 की स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विराट कोहली
    रविंद्र जडेजा
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास- रिपोर्ट टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    विराट कोहली

    IPL 2024: विराट कोहली का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली IPL में एक टीम से 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने खास अंदाज में जताया पैपराजी का आभार, खास है वजह  अनुष्का शर्मा
    टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक औसत वाले खिलाड़ियों पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024

    रविंद्र जडेजा

    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों द्वारा किए गए 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी हैं पहले सीजन से एक टीम की कमान संभालने वाले एकमात्र कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    बुमराह और जडेजा सहित आज कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के हैं जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े जन्मदिन विशेष
    दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई भारतीय टीम; खेलेगी 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने जीता खिताब, शानदार रहा टीम का सफर टी-20 विश्व कप 2024
    विराट कोहली ने किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए उनके रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024: हार्दिक पांड्या ने चटकाए 3 विकेट, भारत दूसरी बार बना चैंपियन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: जसप्रीत बुमराह बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', बनाए ये रिकॉर्ड्स  जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025