NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र
    अगली खबर
    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Apr 04, 2019
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीज़न में अब तक सिर्फ 15 मैच ही खेले गए हैं। लेकिन शुरूआती मैचों में ही कुछ खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

    एक तरफ जहां इस सीज़न में कुछ विवाद देखने को मिले, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बड़े कीर्तिमान भी बने हैं। IPL का ये सीज़न अभी तक बाकी सीज़नो से ज़्यादा रोमांचक रहा है।

    आइये जानते हैं वो रिकॉर्ड्स जो इस सीज़न के शुरूआती 15 मैचों में बने।

    कीर्तिमान

    IPL में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने सुरेश रैना

    इस सीज़न के ओपनिंग मैच में ही 19 रन बनाने के साथ ही सुरेश रैना IPL में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए थे।

    रैना के नाम ही IPL में में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

    चेन्नई के खिलाफ RCB ने इस लीग का अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर (70) बनाया।

    RCB के खिलाफ CSK के स्पिनर्स ने 8 विकेट लिए। यह दूसरा मौका था जब IPL के एक मैच में स्पिनर्स ने 8 विकेट लिए।

    रिकॉर्ड

    IPL में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने वॉर्नर

    इस सीज़न के अपने पहले मैच में डेविड वॉर्नर ने 85 रन बनाएं। इसके साथ ही वॉर्नर (37), गौतम गंभीर (36) को पीछे छोड़ IPL में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने।

    इस सीज़न में ही IPL के इतिहास में मांकड़ आउट होने वाले जोस बटलर पहले बल्लेबाज़ बने।

    एबी डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ 70 रन बनाकर इस लीग में 4,000 रन पूरे किए। IPL में 4,000+ रन बनाने वाले डिविलियर्स तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    IPL में क्रिस गेल ने पूरे किए 300 छक्के

    मुंबई के खिलाफ चार छक्के लगाकर क्रिस गेल ने IPL में 300 छ्क्के पूरे किए। IPL में 300 छ्क्के लगाने वाले क्रिस गेल पहले बल्लेबाज़ हैं। गेल के नाम अब तक इस लीग में 302 छक्के हैं।

    कीर्तिमान

    IPL में विराट कोहली ने पूरे किए 5,000 रन

    इस सीज़न में ही विराट कोहली ने भी इस लीग में 5,000 रन पूरे किए। कोहली IPL में 5,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं।

    SRH के खिलाफ राजस्थान के संजू सैमसन (102*) ने इस सीज़न का पहला शतक बनाया।

    डेविड वॉर्नर IPL में 117 पारियों में सबसे ज़्यादा (42) बार 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने।

    दिल्ली के खिलाफ एक छक्का लगाकर एम एस धोनी IPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

    डाटा

    मुंबई इंडियंस ने जीते 100 मैच

    मुंबई इंडियंस ने 04 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस IPL में 100 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

    रिकॉर्ड

    डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

    RCB के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 185 रनों की साझेदारी कर IPL इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

    टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दोनों ओपनरों ने शतक बनाया।

    लगातार तीन मैचों में 100 से ज़्यादा रनों की साझेदारी करने वाली वॉर्नर-बेयरस्टो की जोड़ी IPL इतिहास की पहली जोड़ी बनी।

    RCB के खिलाफ मैच में SRH ने IPL का अपना सर्वोत्तम स्कोर (231) बनाया।

    क्या आप जानते हैं?

    IPL में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़ बने सैम कर्रन

    दिल्ली के खिलाफ पंजाब के सैम कर्रन ने IPL 2019 की पहली हैट्रिक ली। इसके साथ ही वह IPL में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़ बने। साथ ही पंजाब के लिए हैट्रिक लेने वाले कर्रन तीसरे खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    हुंडई वेन्यू N-लाइन की चल रही टेस्टिंग, जानिए क्या-क्या बदलावों के साथ आएगी  हुंडई मोटर कंपनी
    तेजस्वी प्रकाश ने जन्मदिन पर किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुईं शामिल  तेजस्वी प्रकाश
    कोरोना वायरस के 324 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 6,815 पहुंची  कोरोना वायरस
    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने बनाई थी कार्यक्रम की योजना, राज्यपाल को किया था आमंत्रित- रिपोर्ट कर्नाटक सरकार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #Flashback: IPL के सभी सीज़न के पहले मैचों के आंकड़ों पर एक नज़र कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: डिफेंडिंग चैंपियन CSK को लगा बड़ा झटका, तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगिडी टीम से बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: यहां जानिए दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन, खिताब पर रहेंगी इस टीम की नज़रे क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान में प्रसारित नहीं होगा IPL 2019, जानें पूरा मामला पाकिस्तान समाचार

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    सिर्फ 24 रनों पर ऑलआउट हुई ये टीम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    जानिए क्यों भारतीय टीम के लिए विश्व कप में ज़रूरी हैं जसप्रीत बुमराह क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या भारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ में टी-20 के इन रिकॉर्ड को सुधार पाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम? क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे मलिंगा, जानें उनका करियर लसिथ मलिंगा
    IPL 2019 Match 2: KKR और SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 3: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #CSKvRCB: जीत के साथ CSK ने किया IPL 2019 का आगाज़, जानें मैच के रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025