NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 2019 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं एसएस धोनी
    2019 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं एसएस धोनी
    खेलकूद

    2019 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं एसएस धोनी

    लेखन Neeraj Pandey
    May 24, 2019 | 07:35 pm 0 मिनट में पढ़ें
    2019 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं एसएस धोनी

    पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपना चौथा विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं और ऐसा लग रहा है कि यह उनका अंतिम विश्व कप होने वाला है। दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड एंड वेल्श में होने वाले विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे और दूसरी बार विश्व कप खिताब को उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जिन्हें धोनी इस विश्व कप में बना सकते हैं।

    विश्व कप में अपने 1,000 रन पूरे कर सकते हैं धोनी

    अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल खेले नौ मैचों में चार अर्धशतकों की बदौलत 327 रन बनाए हैं। ज़्यादातर लोगों का मानना है कि धोनी 2019 विश्व कप में बल्ले के साथ काफी सफल रहने वाले हैं। धोनी ने अब तक खेले 20 विश्व कप मैचों में 507 रन बनाए हैं और यदि वह इस विश्व कप में 493 रन बनाते हैं तो वह विश्व कप मे 1,000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

    ये रिकॉर्ड्स भी बना सकते हैं धोनी

    विश्व कप में तीन अर्धशतक लगा चुके धोनी यदि छह अर्धशतक लगाते हैं तो वह मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ देंगे। अजहर ने आठ विश्व कप अर्धशतक लगाए हैं और सचिन तेंदुलकर (15) से पीछे हैं। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही नौ मैच खेलेगी। इसके साथ ही धोनी के विश्व कप में मैचों की संख्या 29 हो जाएगी और वह चौथे सबसे ज़्यादा विश्व कप मुकाबले खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

    इन रिकॉर्ड्स की खोज में भी होंगे धोनी

    विश्व कप में धोनी का सर्वोत्तम स्कोर 91* है जो उन्होंने 2011 विश्व कप के फाइनल में बनाया था। यदि इस बार धोनी शतक लगाने में कामयाब रहते हैं तो वह विश्व कप में शतक लगाने का कारनामा करने वाले कई भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो सकते हैं। यदि भारत विश्व कप जीतता है तो धोनी और विराट कोहली दो बार विश्व कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

    टीम के लिए अहम होंगे धोनी

    धोनी केवल बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग में भी टीम के लिए अहम होंगे। कप्तान विराट कोहली को धोनी से मदद लेते हुए देखा जा सकता है। धोनी की सलाह गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विराट कोहली
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट विश्व कप

    विराट कोहली

    2019 विश्व कप में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली सचिन तेंदुलकर
    विश्व कप 2019: सभी 10 देशों की टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन पर एक नज़र क्रिकेट समाचार
    क्या कर रहे हैं 2011 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सभी खिलाड़ी? जानें महेंद्र सिंह धोनी
    ये बल्लेबाज़ तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतकों का रिकॉर्ड हाशिम अमला

    महेंद्र सिंह धोनी

    विश्व कप 2019: इन 5 खिलाड़ियों के लिए साबित हो सकता है यह आखिरी विश्व कप फाफ डु प्लेसिस
    विश्व कप 2019: सचिन के अनुसार इस नंबर पर खेलें धोनी और बताई अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीमें सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे एम एस धोनी? माही ने खुद किया खुलासा, देखें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप इतिहास की पांच बेस्ट पारियां, जब अकेले दम पर किसी बल्लेबाज़ ने दिलाई जीत क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2019: वो पांच खिलाड़ी जिनके चयन ने सभी को चौंकाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    संन्यास का विचार कर रहे हैं युवराज सिंह, खेलना चाहते हैं विदेशी टी-20 लीग क्रिकेट समाचार
    जब विश्व कप सेमीफइनल मैच हुआ टाई, विश्व कप के सभी टाई मुकाबलों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट विश्व कप

    जानिए क्यों इंग्लैंड नहीं जीत सकती है 2019 विश्व कप इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन, चोकर्स का टैग मिटाना चाहेगी ये टीम क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका नहीं जीत पाएगी 2019 विश्व कप, जानें कारण दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकते हैं ये स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023