Page Loader
RCB बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
मार्कस स्टोइनिस ने IPL करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RCB बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 10, 2023
10:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 15वें मैच में LSG के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने अपने IPL करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 30 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस ने अपना पहला IPL मैच साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

कैसी रही स्टोइनिस की पारी?

LSG की टीम को पहला झटका 1 रन पर लगा। काइल मेयर्स 3 गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हुए। मेयर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उनका कैच मोहम्मद सिराज ने छोड़ दिया था। इसके बाद उनका बल्ला खूब गरजा। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। उनका मैच में स्ट्राइक रेट 216.67 का था।

करियर

कैसा रहा है स्टोइनिस का IPL करियर? 

स्टोइनिस ने IPL में 71 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनका औसत 26.77 का रहा है। उन्होंने 138.59 की स्ट्राइक रेट से 1,178 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 91 चौके और 55 छक्के लगाए हैं। उनके टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 222 मैच खेले हैं और 30.34 की औसत से 3,343 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.16 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 23 अर्धशतक लगाए हैं।