LOADING...
RCB बनाम DC: क्रुणाल पांड्या अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट, देखें वायरल वीडियो
क्रुणाल पांड्या अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए (तस्वीर: एक्स@IPL)

RCB बनाम DC: क्रुणाल पांड्या अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट, देखें वायरल वीडियो

Apr 18, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/8 का स्कोर खड़ा किया। RCB की टीम मजबूत शुरुआत के बाद भी ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। इस दौरान टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या बेहद अजीबोगरीब तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उस पर नजर डालते हैं।

रन आउट

कैसे रन आउट हुए क्रुणाल?

RCB की पारी का आखिरी ओवर लेकर आए लुंगी एनगिडी ने दूसरी गेंद को स्लोअर बाउंसर फेंका था। इस गेंद को क्रुणाल को समझ नहीं पाए और पूरी तरह से चूक गए। इस दौरान वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही दूसरे छोर पर खड़े जितेश शर्मा तेजी से रन के लिए दौड़ पड़े। जितेश दौड़कर स्ट्राइक छोर पर पहुंच गए। ऐसे में क्रुणाल को मजबूरी में भागना पड़ा और एनगिडी ने उन्हें रन आउट कर दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कैसे रन आउट हुए क्रुणाल पांड्या

Advertisement