Loading...
रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेड बातचीत में ऋषभ पंत को लेकर DC को दी खास चेतावनी
रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेड बातचीत में ऋषभ पंत को लेकर DC को दी खास चेतावनी

रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेड बातचीत में ऋषभ पंत को लेकर DC को दी खास चेतावनी

Nov 10, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली (ट्रेड) को लेकर बाजार गर्म है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच कप्तान अक्षर पटेल को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अक्षर के बदले DC टीम CSK से किस खिलाड़ी की मांग करेगी। इस संभावित सौदे पर पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने DC को कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर आगाह किया है।

बयान

अश्विन ने क्या दिया बयान?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "यह ट्रेड क्यों मायने रखता है। इस तरह का खिलाड़ी (अक्षर पटेल) उन्हें (CSK) संतुलन दे सकता है। अक्षर के आने से CSK को अकील हुसैन की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूसरी तरफ DC ऐसा क्यों सोच रही है? प्रिटोरिया कैपिटल्स में मेंटर सौरव गांगुली को डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन पसंद आया था। ऐसे में वे ब्रेविस के पीछे जा सकते हैं। हालांकि, नूर अहमद भी उनके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकते हैं।"

सलाह

ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को कप्तान बनाने की सलाह

अश्विन ने अक्षर के जाने के बाद केएल राहुल को कप्तान बनाने और ऋषभ पंत को आजादी देने की बात कही।

उन्होंने कहा, "कप्तानी के लिए राहुल एक अच्छे और अनुभवी विकल्प हैं। पंत को बिना दबाव के आजादी से खेलने की जरूरत है। अगर कोई उन्हें कप्तानी न लेने और एक खिलाड़ी के रूप में खुलकर खेलने के लिए मना सकता है, तो वह केवल गांगुली हैं। कोई और यह नहीं कर सकता। यह कोई बुरा फैसला नहीं होगा।"

ADVERTISEMENT

नुकसान

अक्षर को छोड़ना DC को पड़ सकता है भारी

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अक्षर जैसे भारतीय ऑलराउंडर IPL में बेहद दुर्लभ हैं।

वह बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से किफायती 4 ओवर डाल सकते हैं और नंबर 5 से 7 पर टीम की आवश्यकतानुसार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) जैसी स्पिन की मददगार पिच पर अक्षर को CSK भेजना सीधे तौर पर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को मजबूत करने जैसा होगा।

ADVERTISEMENT