Loading...
रविचंद्रन अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया मुंबई इंडियंस के भविष्य का कप्तान
रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस के भविष्य के कप्तान पर अहम बयान दिया है

रविचंद्रन अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया मुंबई इंडियंस के भविष्य का कप्तान

Oct 26, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी और रिटेंशन प्रक्रिया से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में बड़े रणनीतिक और नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर MI के भविष्य, रोहित शर्मा के संन्यास की अनिश्चितता और हार्दिक पंड्या के संभावित निकास को लेकर कई अहम बयान दिए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इन खिलाड़ियों पर क्या कुछ कहा है।

बयान

हार्दिक पर क्या बोले अश्विन?

हार्दिक के MI के साथ भविष्य पर अश्विन ने कहा, "यह लगभग तय है कि हार्दिक पांड्या अब MI के साथ नहीं रहेंगे, बशर्ते फ्रेंचाइजी उन्हें आखिरी पलों में रिटेन करने की कोशिश न करे। मेरा मानना है उन्हें ट्रेड किया जाएगा। MI इस ट्रेड के बदले एक अच्छे लेग-स्पिनर की तलाश कर सकती है। यहां तक कि हार्दिक के बदले पंजाब किंग्स (PBKS) से एक भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लाने की भी बातें चल रही हैं।"

जानकारी

क्या रोहित को दोबारा कप्तान बनाएगी MI?

अश्विन ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि MI रोहित को दोबारा कप्तान बना दे और हार्दिक को केवल एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बनाए रखे, क्योंकि हार्दिक जैसा बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प मिलना बेहद मुश्किल है।

ADVERTISEMENT

कप्तान

अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया MI के भविष्य का कप्तान

अश्विन ने MI के युवा बल्लेबाज नमन धीर की मानसिक दृढ़ता की जमकर तारीफ की और उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में एक बड़ा दावेदार बताया।

उन्होंने कहा, "उनकी (नमन) मानसिक स्पष्टता और मैदान पर शांत रहने के रवैये को देखते हुए मैं भविष्य में मुंबई इंडियंस के कप्तान के विकल्प के रूप में नमन के नाम को बिल्कुल भी खारिज नहीं करूंगा। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और आगे भी अच्छे परिणाम देंगे।"

ADVERTISEMENT

तुलना

रोहित के IPL संन्यास पर धोनी से की तुलना

रोहित के IPL से संन्यास पर अश्विन ने उनकी तुलना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की।

उन्होंने कहा, "हम नहीं जानते कि रोहित केवल एक और साल खेलेंगे या उससे ज्यादा। यही बात सालों से धोनी के बारे में भी कही जा रही है, लेकिन वे लगातार कई वर्षों तक खेलते रहे और अगले सीजन में भी एक खिलाड़ी के रूप में उनकी वापसी की पूरी संभावना है। रोहित के साथ भी ऐसा ही है।"

ADVERTISEMENT