Page Loader
वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री
यशस्वी जायसवाल का IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। (तस्वीर: ट्विटर/ @ybj_19)

वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री

May 18, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

रवि शास्त्री ने उन युवा बल्लेबाजों की तारीफ की है जिनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। शास्त्री ने कहा है कि ये खिलाड़ी इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप का हिस्सा भी बन सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) रिव्यू के नए एपिसोड में शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह की तारीफ की। शास्त्री ने कहा कि जायसवाल और रिंकू दोनों भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परिवर्तन करने में सक्षम हैं।

बयान

"जायसवाल के खेल में सुधार हुआ है"

शास्त्री ने कहा कि जायसवाल जिस तरह से इस सीजन खेले हैं, पिछले साल की तुलना में उसमें काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, "यह दर्शाता है कि एक युवा अपने खेल पर परिश्रम करने के लिए तैयार है। वह अच्छा खेल रहा है। मैदान के चारों ओर शॉट लगा रहा है। उसने इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है।" उन्होंने कहा, "दूसरा लड़का रिंकू सिंह है, ये दोनों लोग बहुत कठिन पृष्ठभूमि से आए हैं। उन्होंने बहुत मेहनत की है।"

जानकारी

इन खिलाड़ियों की भी तारीफ की

शास्त्री ने कहा कि ये दो खिलाड़ी ही नहीं कुछ अन्य युवा खिलाड़ी भी हैं जो अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल नहीं कर पाए हैं। इनमें तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, साईं सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।