Loading...
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने 
राशिद खान ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने 

Oct 30, 2026
08:23 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान इतिहास रच दिया। उन्होंने शारजाह में खेले गए मैच में एक विकेट लिया और वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने। जिम्बाब्वे के तदिवानाशे मारुमानी उनका 200वां शिकार बने। उन्होंने मैच में अपने 4 ओवर में 29 रन देते हुए एक विकेट लिया। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

राशिद ने 120 मैचों में लिए अपने 200 विकेट

राशिद ने 120 मैचों में 14.06 की औसत से 200 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 6.14 की रही है।

अपने करियर में उन्होंने 9 बार एक पारी में 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लिए हैं।

उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 119 मैचों में 13.95 की औसत से 198 विकेट लिए हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, उन्होंने ICC वर्ल्ड इलेवन के लिए एक मैच खेला और 2 विकेट लिए थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

एशिया 

एशिया में 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले पहले गेंदबाज बने राशिद 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान ही राशिद ने एशिया में खेलते हुए अपने 150 टी-20 विकेट पूरे किए।

उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 88 मैच खेले।

एशियाई मैदानों पर राशिद का औसत 13.66 और इकॉनमी रेट 6.01 है। उन्होंने 5 बार एक पारी में 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लिए हैं।

एशिया में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3 रन पर 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

ऐसे हैं राशिद के आंकड़े

राशिद के 200 विकेटों में से 143 विकेट न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ मैदान) पर आए हैं। इस बीच उनका गेंदबाजी औसत 13.02 और इकॉनमी रेट 5.98 का रहा है।

न्यूट्रल वेन्यू पर उन्होंने 7 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लिए हैं।

वहीं, उनके 57 विकेट विदेशों में (विपक्षी टीम के घरेलू मैदान) में आए हैं। इस बीच उनका औसत 16.64 और इकॉनमी रेट 6.47 की है।

आंकड़े 

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं राशिद 

दुनिया भर की तमाम लीग में हिस्सा लेने वाले राशिद फिलहाल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने अब तक 552 टी-20 मुकाबलों में 18.76 की औसत और 6.68 की इकॉनमी रेट के साथ 743 विकेट लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

टी-20 क्रिकेट में उनके अलावा किसी अन्य गेंदबाज ने 700 विकेट का आंकड़ा नहीं छूआ है।

ADVERTISEMENT